MP Weather Updadate Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी बारिश, घर से निकलने से पहले जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Updadate Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी बारिश, घर से निकलने से पहले जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Updadate Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी बारिश, घर से निकलने से पहले जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Updadate Today/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 26, 2026 / 06:43 am IST
Published Date: February 26, 2026 6:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • 27 फरवरी से नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा
  • 1 और 2 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
  • आज बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और आगर में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान

भोपाल: MP Weather Updadate Today देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में जहां दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हुई, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को चौंका दिया।

1 और 2 मार्च को होगी बारिश

MP Mausam Samachar मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में पड़ेगा। जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 और दो मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और आगर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज आंधी भी चल सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।