MP Weather Update: फिर होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

MP Weather Update: फिर होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

MP Weather Update: फिर होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना

MP Weather Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 25, 2026 / 07:20 am IST
Published Date: February 25, 2026 7:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • 27 फरवरी से नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा
  • 1 और 2 मार्च को कई जिलों में बारिश की संभावना
  • न्यूनतम तापमान 10–12°C के बीच दर्ज किया गया

भोपाल: MP Weather Update देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी मौसम ने करवट ले ली है। ठंड के बाद यहां भी मौमस का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि आज मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

1 और 2 मार्च को होगी बारिश

MP Weather Update मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में पड़ेगा। जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 और दो मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

तापमान की बात करें तो रात में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंदसौर में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.5 डिग्री और चित्रकूट में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 12 डिग्री, खजुराहो में 12.2 डिग्री और दतिया में 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।