MP Weather Update: भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले ​तीन दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

Ads

MP Weather Update: भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले ​तीन दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

MP Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 18 से 20 मार्च तक मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा
  • राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
  • खरगोन सबसे गर्म शहर रहा, तापमान 38.4°C दर्ज किया गया

भोपाल: MP Weather Update मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

3 दिनों तक कई जिलों में होगी बारिश

MP Weather Update News दरअसल, 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 18, 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।

सोमवार को कैसा रहा मौसम

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में गर्मी भी तेज होती जा रही है। सोमवार को खरगोन सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जबलपुर में पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री और ग्वालियर में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में आंधी और बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़े:-

मध्यप्रदेश में बारिश कब होगी?

मौसम विभाग ने 18, 19 और 20 मार्च को कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

किन जिलों में बारिश का अलर्ट है?

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है

सोमवार को सबसे गर्म शहर कौन सा रहा?

खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.4°C दर्ज किया गया।