MP Weather Update Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Ads

MP Weather Update Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 07:58 AM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 07:58 AM IST

MP Weather Update Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 18–21 मार्च तक बारिश का अलर्ट
  • तेज गर्मी का असर जारी
  • सिस्टम मौजूद लेकिन बेअसर

भोपाल: MP Weather Update Today मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

18 से 21 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update Today दरअसल, आज 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 18, 19, 20 और 21 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

अभी गर्मी हावी, सिस्टम बेअसर

प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन मौजूद हैं, लेकिन इनका खास असर नहीं दिख रहा। यही वजह है कि सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी बनी रही। खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खजुराहो में 38.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 38 डिग्री, रायसेन में 37.6 डिग्री, मंडला में 37.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 37.2 डिग्री और खंडवा में तापमान 37.1 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 35.2 डिग्री, इंदौर और उज्जैन में 35 डिग्री और ग्वालियर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन्हें भी पढ़े:-

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है?

ग्वालियर समेत प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश कब तक होने की संभावना है?

18 मार्च से 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

फिलहाल तापमान कितना दर्ज किया गया है?

कई जिलों में तापमान 35–38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।