Mumbai Weather Update: लंबे इंतजार के बाद राजधानी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, चिलचिलाती गर्मी के बाद झमाझम बारिश, सड़कों पर छा गया अलग ही माहौल

Ads

Mumbai Weather Update: लंबे इंतजार के बाद राजधानी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, चिलचिलाती गर्मी के बाद झमाझम बारिश, सड़कों पर छा गया अलग ही माहौल

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 10:12 AM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 11:12 AM IST

Mumbai Weather Update | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • इस वर्ष प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण देर से पहुंचा
  • दृश्यता कम हुई और यातायात प्रभावित हुआ
  • वरली नाका में 61 मिमी

मुंबई: Mumbai Weather Update मुंबई के कई इलाकों में सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। (Mumbai Rain Today) नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। घने बादलों और ठंडी हवाओं ने पूरे महानगर की सुबह को सुहावना और खुशनुमा बना दिया।

Mumbai Weather Update दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 10 जून के आसपास मुंबई पहुंच जाता है लेकिन इस वर्ष इसके आगमन में देरी हुई है। (Mumbai Heavy Rain) इस महीने की शुरुआत में मानसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी बड़े जलभराव या बारिश से जुड़ी अन्य किसी घटना की सूचना नहीं है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे से सात बजे के बीच औसतन 17 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उपनगरों में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पूर्वी उपनगरों में इस अवधि के दौरान ऐसी कोई बारिश नहीं हुइ जिसे मापा जाए।

मुंबई के वरली नाका स्थित सावित्रीबाई फुले बीएमसी स्कूल में एक घंटे में सबसे अधिक 61 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जी-दक्षिण वार्ड (प्रभादेवी) में 58 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वरली स्थित आदर्श नगर स्कूल और मालाबार हिल में 44-44 मिमी बारिश हुई, जबकि वरली फायर स्टेशन में 42 मिमी और एफ-दक्षिण वार्ड (परेल) में 41 मिमी बारिश हुई।

इन्हें भी पढ़ें:-

मुंबई में मानसून कब आता है?

सामान्यतः 10 जून के आसपास।

इस बार मानसून क्यों देर से आया?

प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण।

सोमवार को कितनी बारिश हुई?

औसतन 17 मिमी, जबकि वरली नाका में 61 मिमी।