CG Weather Update Today | Photo Credit: IBC24
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर में अचानक से बादल छा गए हैं, तो आस पास के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हो रही है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। (CG Weather Update Today) वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग नेरायपुर , बिलासपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से सामने आई जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। (CG Weather Update Today) तापमान में कमी आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
CG Weather Update Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है। IPL 2026 का ये 57वां मुकाबला आज यानी बुधवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अगर बारिश होती है तो RCB और KKR के बीच होने वाला मुकाबला रद्द भी हो सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-