Ambikapur Digital Arrest: छत्तीसगढ़ में CRPF का जवान बना डिजिटल अरेस्ट का शिकार, 17 दिन तक साइबर ठगों ने डराकर उड़ाए 22 लाख रुपए
Ambikapur Digital Arrest: छत्तीसगढ़ में CRPF का जवान बना डिजिटल अरेस्ट का शिकार, 17 दिन तक साइबर ठगों ने डराकर उड़ाए 22 लाख रुपए

Ambikapur Digital Arrest | Image Source | IBC24
- CRPF एसआई बना डिजिटल अरेस्ट का शिकार,
- 17 दिनों में ठगों ने वसूले 22 लाख रुपये,
- मामला दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस,
अंबिकापुर: Ambikapur Digital Arrest: अंबिकापुर शहर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार ठगी का शिकार कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) का एक अधिकारी बना है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित CRPF कैंप में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर आर. महेंद्रन को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट में फंसाकर लगातार 17 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा और 22 लाख रुपये की ठगी कर ली।
Ambikapur Digital Arrest: पीड़ित एसआई आर. महेंद्रन के अनुसार, 6 मई को उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार नंबर से जारी एक मोबाइल सिम का गैर-कानूनी गतिविधियों में उपयोग हो रहा है। आरोप लगाया गया कि उनके खिलाफ गंभीर केस दर्ज है। इसके बाद महेंद्रन को वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। उन्हें कहा गया कि जब तक जांच पूरी नहीं होती वे किसी से बात नहीं करेंगे न ही कैंप छोड़ेंगे।
Ambikapur Digital Arrest: इस दौरान ठगों ने खुद को जांच एजेंसी के अधिकारी बताकर लगातार वीडियो कॉलिंग के ज़रिए संपर्क में बने रहे और डराने-धमकाने की रणनीति अपनाकर उनसे अलग-अलग खातों में कुल 22 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।पीड़ित ने जब पूरे मामले की सच्चाई समझी तब उन्होंने गांधीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से कॉल और ट्रांजैक्शन डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डिजिटल अरेस्ट एक साइबर ठगी का तरीका है जिसमें ठग खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर व्यक्ति को धमकाते हैं और उन्हें मानसिक दबाव में रखकर पैसे ऐंठते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ambikapur Digital Arrest: CRPF jawan becomes victim of digital arrest in Chhattisgarh
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm