Ambikapur News: 600 रुपए में पास कर देंगे, करना होगा फोन पे पेमेंट! छात्रों को आ रहे अज्ञात नंबर से ये मैसेज, विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप
Ambikapur News: 600 रुपए में पास कर देंगे, करना होगा फोन पे पेमेंट! छात्रों को आ रहे अज्ञात नंबर से ये मैसेज, विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप

Ambikapur News, student scam, cyber fraud, university scam, SGGU students, exam fraud, digital payment fraud,
- छात्रों को पास कराने के नाम पर साइबर ठगी,
- 600 रुपये में रिजल्ट सुधारने का झांसा,
- जांच में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन,
अंबिकापुर: Ambikapur News: सरगुजा जिले के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर हैं। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए साइबर अपराधी छात्रों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन ठगों की तरफ से छात्रों को मोबाइल पर एक मैसेज भेजा जा रहा है जिसमें उन्हें प्रति विषय 600 रुपये में पास कराने का दावा किया जा रहा है।
Ambikapur News: ठग फोन पे जैसे डिजिटल पेमेंट माध्यमों का उपयोग कर छात्रों से पैसे वसूल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं इस फर्जीवाड़े का शिकार हो चुके हैं। मैसेज में लिखा होता है कि यदि छात्र परीक्षा में फेल हैं या नंबर कम आए हैं, तो वे 600 रुपये प्रति विषय के हिसाब से भुगतान करें और उनका रिजल्ट सुधार दिया जाएगा। जब छात्र विश्वास कर पैसे भेज देते हैं, तो संबंधित व्यक्ति फोन उठाना बंद कर देता है। इस ठगी की जानकारी जैसे ही छात्र नेताओं को मिली उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
Ambikapur News: जांच में सामने आया है कि जिस फोन पे खाते में पैसे मंगवाए जा रहे थे वह अभिषेक नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि क्या इस पूरे प्रकरण में किसी आंतरिक कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है। कुलसचिव एसपी त्रिपाठी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और यदि किसी भी विश्वविद्यालय कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "साइबर ठगी" वह अपराध है जिसमें इंटरनेट या डिजिटल माध्यम से लोगों को धोखे से पैसे या व्यक्तिगत जानकारी दी जाती है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के छात्रों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर प्रति विषय ₹600 मांगे गए, जिससे वे ठगी का शिकार हो गए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ambikapur News: You will be passed for 600 rupees
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm