BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG News: कभी-कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ FIR दर्ज करा दूं.. TS सिंहदेव ने लाइसेंसी बंदूक वाले बयान को लेकर कही ये बात

CG News: टीएस सिंहदेव ने कहा की कभी-कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूं, लेकिन उनसे मित्रवत व्यवहार है, मगर इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

CG News, image source: ibc24

CG News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 07 Nov 2025 | 4:12 pmModified: 07 Nov 2025 | 4:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. टीएस सिंह देव के पास लाइसेंसी बंदूक वाले बयान पर प्रतिक्रिया
  2. TS सिंहदेव के पास तो लाइसेंसी हथियार है : अजय चंद्राकर
  3. अजय चंद्राकर पूरी तरीके से फ्रस्ट्रेटेड : दीपक बैज
  4. अजय चंद्राकर को इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए : टीएस सिंह देव

अम्बिकापुर: CG News, अम्बिकापुर में टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस टैलेंट के साथ ही अजय चंद्रकार के बयान और अमित बघेल के छतीसगढ़ियावाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने अजय चंद्राकर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा की कभी—कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूं, लेकिन उनसे मित्रवत व्यवहार है, मगर इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अजय चंद्राकार ने टीएस सिंह देव के पास लाइसेंसी बंदूक वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

इसके साथ ही कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा है कि जो तर्कपूर्ण बातों को लेकर जुड़ना चाहते हैं उनके लिए यह अभियान एक बेहतर अवसर है। जो युवा जुड़ना चाहते हैं उनके जोड़ने का अभियान है।

CG News: इसके साथ ही छतीसगढ़ियावाद को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ियावाद का कोई भी जनक हो, लेकिन जो भी देश के कानून के तहत आकर रह रहे हैं उन्हें यहां रहने का पूर्ण अधिकार है। यहां के लोगों का शोषण हो रहा हो तो बात अलग है, जो यहाँ आकर रह गया वो छत्तीसगढ़िया हो गया। उन्होंने ये सवाल भी किया कि अमित बघेल के पूर्वज कितने साल पहले यहां आए, कुछ तो बुद्धि पूर्वक बातें करें।

TS सिंहदेव के पास तो लाइसेंसी हथियार है : अजय चंद्राकर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं की आपसी जुबानी जंग को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अब एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। कांग्रेस अब मौखिक लड़ाई से ऊपर उठ गई है। कांग्रेस नेताओं के बीच लड़ाई अब खूनी हो गई है। मस्तूरी में एक कांग्रेसी ने दूसरे कांग्रेसी को गोली मारी है। TS सिंहदेव के पास तो लाइसेंसी हथियार भी है।

वहीं अजय चंद्राकर ने कहा कि अग्रवाल और सिंधी समाज की मांग पर अमित बघेल की गिरफ्तारी होना चाहिए। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि हिंदुस्तान में द्वेषपूर्ण शब्दों का कोई स्थान नहीं है। छग में छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़िया के जनक भूपेश बघेल हैं। द्वेष भूपेश बघेल के शब्दों के कारण निकला है। माधवराव सप्रे दमोह से आकर छत्तीसगढ़ मित्र निकाले, क्या सप्रे को छत्तीसगढ़िया या गैर छत्तीसगढ़िया मानेंगे? देश और प्रदेश के निर्माण में सभी की भूमिका है।

अजय चंद्राकर पूरी तरीके से फ्रस्ट्रेटेड : दीपक बैज

CG News: वहीं अजय चंद्राकर के इस बयान पर कि कांग्रेस में खूनी लड़ाई चल रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि अजय चंद्राकर पूरी तरीके से फ्रस्ट्रेटेड हैं। अजय चंद्राकर को अपने मंत्री से पूछना चाहिए, गोली मारने के मामले में अपने मंत्री खुशवंत साहेब से उन्हें पूछना चाहिए। क्योंकि गोली चलाने वाले की तस्वीर उनके मंत्री के साथ सामने आई है। हो सकता है वह उनके खास हो। प्रदेश की अपराधिक घटनाओं को तो बीजेपी के खास लोग ही अंजाम देते हैं। इसलिए वह अपनी पार्टी से सवाल करें ना कि कांग्रेस से।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़िया द्वेष का कारण बताया है। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहा जाता है। भाजपा के आने के बाद माहौल अशांत हो चुका है। स्वयं भाजपा ने प्रदेश का माहौल अशांत करने का काम किया है। विभिन्न आपराधिक घटनाएं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हैं। कवर्धा में आगजनी, बलरामपुर में थाने में हत्या, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़ना, ये तमाम घटनाएं भाजपा की वजह से हुई हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: CG News: Sometimes I feel like filing an FIR against Ajay Chandrakar... TS Singhdeo said this about the licensed gun statement

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm