Human Trafficking: छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, काम दिलाने के बहाने युवती को 1 लाख में बेचा, जबरन कराई शादी और किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, काम दिलाने के बहाने युवती को 1 लाख में बेचा…Human Trafficking: Big disclosure of human trafficking

Human Trafficking | Image Source | IBC24
- सरगुजा में मानव तस्करी का खुलासा,
- काम का झांसा देकर युवती को 1 लाख में बेचा,
- जबरन शादी और दुष्कर्म,7 आरोपी गिरफ्तार,
अंबिकापुर : Human Trafficking: सरगुजा पुलिस ने मानव तस्करी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि आज भी सरगुजा जैसे आदिवासी अंचल क्षेत्र की लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर शोषण का शिकार बनाया जा रहा है।
Human Trafficking: काम दिलाने का झांसा देकर युवती की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल चार अंतर्राज्यीय आरोपियों सहित कुल सात लोगों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने युवती को उत्तर प्रदेश में एक लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने पीड़िता की मां और परिजन बनकर उसकी जबरन शादी कराई थी।
Human Trafficking: यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली एक युवती मानव तस्करों के झांसे में आ गई थी। उसे काम दिलाने के बहाने उत्तर प्रदेश ले जाया गया और वहां बेच दिया गया। परिजनों की शिकायत पर सरगुजा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवती को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। वही तस्करी की वारदात में शामिल दो महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा संभाग में लगातार मानव तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। जिस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगुजा पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती को काम दिलाने के बहाने उत्तर प्रदेश में बेच दिया गया था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Human Trafficking: Big disclosure of human trafficking in Chhattisgarh, a girl was sold for Rs 1 lakh on the pretext of getting her a job, she was forced to marry and was raped
अंबिकापुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am