Congress Star Campaigners List Released : रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में भी भाजपा के जैसे 40 नेताओं के नाम ही शामिल किए गए हैं। स्टार प्रचारकों में 6 मंत्रियों के नाम भी शामिल है।
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी का नाम भी शामिल है। राहुल और प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे। CM भूपेश बघेल, सिद्धारमैया, सुखविंदर सिंह सुक्खू भी प्रचार करेंगे। वहीं दीपक बैज, राजीव शुक्ला, टीएस सिंहदेव स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, फुलोदेवी नेताम, मोहन मरकाम भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
सूची में अन्य नामों की बात करें तो अधीर रंजन चौधरी, अजय माकन, कुमारी शैलजा के नाम भी शामिल हैं। वही के.राजू, अलका लांबा, रंजीत रंजन, pl पुनिया, भक्त चरण दास, सरत पटनायक, सप्त गिरी शंकर उल्का, डॉक्टर चंदन यादव, विजय जैन, राजेश तिवारी, कैप्टन अजय सिंह यादव, शिवाजी राव, इमरान प्रतापगढ़ी, राजेश लिलोटिया, मंत्री शिवकुमार डहरिया, रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, सफी अहमद, नेट्टा डिसूजा, श्रीनिवास बीवी, नंद कुमार साय, प्रदीप जैन आदित्य के नाम शामिल हैं।