Junnardev Assembly Election 2023
Rajnagar BJP candidate Name Final मध्यप्रदेश में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती है, वैसे-वैसे नेताओं और सियासी दलों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। मध्यप्रदेश के 64 उम्मीदवारों के संभावित नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि अभी पार्टी ने अधिकारिक तौर पर उम्मीवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच IBC24 के हाथ दूसरी लिस्ट में आने वाले संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए है।
राजनगर से अरविंद पटेरिया का नाम सामने आया हैं, जिनकी टिकट लगभग तय मानी जा रही है। बता दें कि भाजपा ने बीते दिनों विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी की थी। जारी सूची में 39 उम्मीदवारों का नाम शामिल था। अब 64 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिनकी टिकट लगभग तय मानी जा रही है।