Delhi School Bomb Threat: बोर्ड परीक्षा के बीच इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा
Delhi School Bomb Threat: बोर्ड परीक्षा के बीच इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा
Delhi School Bomb Threat | Photo Credit: IBC24
- दिल्ली के दो स्कूलों को ईमेल से बम धमकी मिली
- आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को खाली कराया गया
- पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया
नयी दिल्ली: Delhi School Bomb Threat राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दो स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच ईमेल से बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद दोनों स्कूल के प्रशासन ने सुबह अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
Delhi School Bomb Threat अधिकारी ने कहा, ‘‘धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दोनों को ईमेल करके बम रखे होने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।’’ सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।
छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’ उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vishnu Ka Sushasan: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक, तस्कर पहुंचेंगे सलाखों के पीछे, साय सरकार ने किया एसओजी और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन
- Vande Bharat: कांग्रेस ने तोड़ी मर्यादा.. पीएम ने धो डाला, AI समिट में हुआ बवाल, मोदी ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
- Keshkal News: सड़क पर उड़े धूल के गुबार तो एक्शन में आया प्रशासन, NH विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब

Facebook


