Domestic Gas Cylinder Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस के दाम में 100 रुपए की कटौती, वाहन मालिकों के साथ-साथ गृहिणियों के अभी आए अच्छे दिन, जानिए अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत कितनी

Domestic Gas Cylinder Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस के दाम में 100 रुपए की कटौती, वाहन मालिकों के साथ-साथ गृहिणियों के अभी आए अच्छे दिन, जानिए अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत कितनी

Domestic Gas Cylinder Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस के दाम में 100 रुपए की कटौती, वाहन मालिकों के साथ-साथ गृहिणियों के अभी आए अच्छे दिन, जानिए अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत कितनी

Domestic Gas Cylinder Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस के दाम में 100 रुपए की कटौती, वाहन मालिकों के साथ-साथ गृहिणियों के अभी आए अच्छे दिन, जानिए अब 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत कितनी / image: AI Generated

Modified Date: July 1, 2026 / 10:39 am IST
Published Date: July 1, 2026 10:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹100 सस्ता
  • ऑयल कॉर्पोरेशन ने लिया बड़ा फैसला
  • रसोई गैस के नए दाम आज से लागू

बिजनेस: Domestic Gas Cylinder Price Today ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने मंगलवार को हुई अहम बैठक में आम जनता को राहत देने वाले फैसले किए हैं। ऑयल कॉर्पोरेशन ने रसोई गैस के दाम में कटौती करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के रेट में भी कटौती की गई है। ईंधन और रसोई गैस के दाम में आज से ही देशभर में लागू कर दिए हैं। बता दें कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट आने के बाद खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में तेजी से कमी हो रही है।

रसोई गैस के दाम में 100 रुपए कटौती

Domestic Gas Cylinder Price Today मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने रसोई गैस के दाम में 100 रुपए कटौती करने का फैसला लिया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत में 20 और डीजल के रेट में 30 रुपए प्रति लीटर कमी की गई है। साथ ही घरेलू एविएशन फ्यूल की कीमत में 40 रुपए प्रति लीटर और काठमांडू के लिए इंटरनेशनल एविएशन फ्यूल की कीमत में 265 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर की कमी की गई है।

पेट्रोल 197 रुपए लीटर

नई प्राइस लिस्ट के अनुसार, तीसरी कैटेगरी के तहत काठमांडू, पोखरा और दिपायल में पेट्रोल की कीमत अब 197 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल व केरोसिन की कीमत 195 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले इन इलाकों में पेट्रोल 217 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 225 रुपए प्रति लीटर था। इसी तरह, पहली कैटेगरी के तहत चारली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भैरहवा, नेपालगंज, धनगढ़ी और बीरगंज में पेट्रोल की कीमत 194.50 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 192.50 रुपए प्रति लीटर है। दूसरी कैटेगरी के तहत सुरखेत और डांग में पेट्रोल की कीमत 196 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 194 रुपए प्रति लीटर तय की गई है।

14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 2060 रुपए

वहीं, कीमतों में कटौती के बाद, अब ग्राहकों को कुकिंग LP गैस का सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 2,060 रुपए में मिलेगा। पहले गैस की कीमत 2,160 रुपए प्रति सिलेंडर थी। कॉरपोरेशन ने बताया कि कीमतों में बदलाव ऑटोमैटिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत किया गया है। यह सिस्टम पेट्रोलियम उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमतों में उतार-चढ़ाव और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) से मिली नई खरीद कीमत पर आधारित है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"