Railway Ticketless Travel Fine: बिना टिकट पकड़े गए तो अब खैर नहीं! अब देना होगा सीधे दोगुना जुर्माना, जानिए क्या कहता है नया नियम?

Railway Ticketless Travel Fine: भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का बड़ा फैसला लिया है। 1 जुलाई 2026 से न्यूनतम जुर्माना 205 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसका उद्देश्य टिकट रहित यात्रा को रोकना और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Railway Ticketless Travel Fine: बिना टिकट पकड़े गए तो अब खैर नहीं! अब देना होगा सीधे दोगुना जुर्माना, जानिए क्या कहता है नया नियम?

(Railway Ticketless Travel Fine/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 1, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: July 1, 2026 10:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिना टिकट यात्रा पर अब ज्यादा जुर्माना लगेगा
  • न्यूनतम फाइन 250 से बढ़कर 500 रुपये हो गया है
  • 1 जुलाई से नया नियम लागू

नई दिल्ली: Railway Ticketless Travel Fine: भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियो के खिलाफ एक बड़ा और सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है और यह बदलाव आज यानी 1 जुलाई 2026 से लागू कर दिया गया है। जिसके तहत बिना टिकट यात्रा करने वालों पर न्यूनतम जुर्माना पहले से दोगुना कर दिया गया है। अब बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों को ज्यादा जुर्माना देना पड़ेगा।

फैसले के पीछे रेलवे की वजह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा के कारण हर साल विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। इसके अलावा ऐसे यात्री ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ बढ़ाते हैं। जिससे वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा होती है। कई बार सीटों की कमी और अव्यवस्था की स्थिति भी बन जाती है। इसी समस्या को कम करने के लिए रेलवे ने यह सख्त कदम उठाने की तैयारी की है।

जुर्माने में बड़ा बदलाव

नए प्रस्ताव के अनुसार, बिना टिकट यात्रा पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है। इसका मतलब है कि अब बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्रियों को पहले से दोगुना जुर्माना देना होगा। यह बदलाव खासकर छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा असर डाल सकता है क्योंकि अक्सर ऐसे यात्री टिकट नहीं लेते या लापरवाही करते हैं।

किन यात्रियों पर लागू होगा नियम

यह नया नियम उन सभी यात्रियों पर लागू होगा जो बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाएंगे। इसके अलावा गलत टिकट लेकर यात्रा करना, कम दूरी का टिकट लेकर ज्यादा दूरी तक सफर करना या टिकट नियमों का उल्लंघन करना भी इस कार्रवाई के दायरे में आएगा। रेलवे का कहना है कि सभी यात्रियों को नियमों का पालन करना जरूरी है वरना जुर्माना भरना पड़ेगा।

रेलवे की सख्त निगरानी

भारतीय रेलवे पहले से ही देशभर में लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाता है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर जांच की जाती है ताकि बिना टिकट यात्रा को रोका जा सके। नए नियम लागू होने के बाद इन अभियानों को और तेज किया जा सकता है। रेलवे अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी यात्री नियमों का उल्लंघन न कर सके।

यात्रियों के लिए जरूरी सुझाव

रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले हमेशा वैध टिकट जरूर लें। अगर टिकट वेटिंग में है या कन्फर्म नहीं हुआ है तो नियमों की सही जानकारी लेकर ही यात्रा करें। साथ ही यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज अपने पास रखना अनिवार्य है ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।