BMW ने भारत में लॉन्च की नई X3 SUV, महज 6 सेकंड में पकड़ लेगी 100 Kmph की रफ्तार, जानें कितनी है कीमत
BMW launches new X3 SUV in India
नई दिल्लीः BMW launches new X3 SUV in India जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में एक्स3 एसयूवी का नया संस्करण बृहस्पतिवार को बाजार में उतारा। इसकी कीमत 59.9 लाख रुपये से शुरू होती है।
BMW launches new X3 SUV in India कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि स्थानीय स्तर पर विनिर्मित इस मॉडल के पेट्रोल से चलने वाले दो संस्करणों की कीमत 59.9 लाख रुपये और 65.9 लाख रुपये रखी गई है। डीजल से चलने वाले संस्करण को बाजार में बाद में उतारा जाएगा।
Read more : यहां शादी के बाद तीन दिन कैद रहता है विवाहित जोड़ा, टॉयलेट तक जाने में रहती है पाबंदी
एक्स3 एक्सड्राइव30आई में दो लीटर का चार सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है। यह 6.6 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी सर्वाधिक रफ्तार 235 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

Facebook


