Toyota Century SUV: रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार को टक्कर देने आ गई टोयोटा की ये शानदार गाड़ी, पावरट्रेन और फीचर्स का हुआ खुलासा

Toyota Century SUV इस दिन होगी लॉन्च Toyota Century SUV, जारी हुआ पहला टीज़र, मर्सिडीज-रेंज रोवर को देगी टक्कर, जानें डीटेल

Toyota Century SUV: रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार को टक्कर देने आ गई टोयोटा की ये शानदार गाड़ी, पावरट्रेन और फीचर्स का हुआ खुलासा

Toyota Century SUV

Modified Date: September 1, 2023 / 06:54 pm IST
Published Date: September 1, 2023 6:54 pm IST

Toyota Century SUV: टोयोटा ने अपने नए लग्जरी एसयूवी का टीज़र जारी कर दिया है, जिसका नाम Toyota Century SUV बताया जाता है। कार का ग्लोबल डेब्यू 6 सितंबर को होने जा रहा है। मार्केट में यह अगले साल बिकेगी। डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है।

डिजाइन

Toyota Century SUV: टोयोटा सेन्चरी एसयूवी का लुक आपको Grand Highlander की याद दिला सकता है। यह 5.2 मीटर लंबा है। बाक्सी, खूबसूरत और सिम्पल डिजाइन किसी को भी अपनी और आकर्षित कर सकता हा। इसमें एलईडी रियर लाइट्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो एसयूवी में 3 Row सीटींग कॉन्फिग्यूरैशन मिलता है।

पावरट्रेन

Toyota Century SUV: लग्जरी कार V12 पेट्रोल इंजन से लैस होगी। साथ में पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। इसका 2.5 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलता है, जो 245PS जनरेट करने में सक्षम है। विकल्प के तौर में 2.4 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल ट्यूर्बो इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिल सकता है,जो 365PS पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।

इन कंपनियों से होगा मुकाबला

Toyota Century SUV: बता दें कि वर्ष 1967 में कंपनी का “Century” ब्रांड सामने आया था। अब तक टोयोटा भारत में Vellfiire एमपीवी को लॉन्च कर चुका है, जिसे भारतीय बाजार में काफी पसंद भी किया गया था। नई लग्जरी कार Bentley Bentayga, Range Rover, Mercedes Maybach और Rolls Royce को टक्कर दे सकती है।

ये भी पढ़ें- Shani Vakri: 2025 तक इन राशियों के जातकों को मिलेगा इस राजयोग का लाभ, शनि-मंगल चमकाएंगे किस्मत

ये भी पढ़ें- MP Weather update: प्रदेश के मौसम को ये क्या हुआ, कभी बारिश तो कभी तेज धूप, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...