Chevrolet Car Discounts: नई कार खरीदने वालों के लिए खुला खजाना! सामने आया ऐसा मौका जहां बच सकते हैं 1 लाख रुपये तक

Chevrolet Car Discounts: नई कार खरीदने वालों के लिए बड़ा ऑफर सामने आया है। क्रूज और बीट मॉडल्स पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इसमें डिस्काउंट, मुफ्त इंश्योरेंस, एक्सचेंज बोनस और कैशबैंक जैसे फायदे शामिल हैं। जिससे कार खरीदना आसान हो सकता है।

Chevrolet Car Discounts: नई कार खरीदने वालों के लिए खुला खजाना! सामने आया ऐसा मौका जहां बच सकते हैं 1 लाख रुपये तक

(Chevrolet Car Discounts/ Image Credit: Chevrolet)

Modified Date: July 27, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: July 27, 2026 5:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Chevrolet कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट ऑफर।
  • Cruze पर 1.38 लाख रुपये तक की बचत का मौका।
  • Beat, Sail और Enjoy पर भी मिल रहे फायदे।

नई दिल्ली: Chevrolet Car Discounts: अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Chevrolet India अपने ग्राहकों के लिए खास डिस्काउंट और परचेज ऑफर्स (Chevrolet Car Discounts) लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, फ्री इंश्योरेंस, एक्सचेंज बोनस और कई अन्य फायदे दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स को मिलाकर कार खरीदने पर 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।

Cruze, Beat समेत इन कारों पर मिल रहा फायदा

Chevrolet के इस ऑफर में सबसे ज्यादा फायदा (Chevrolet Car Discounts) कंपनी की प्रीमियम सेडान Chevrolet Cruze पर दिया जा रहा है। इस कार को खरीदने वाले ग्राहक करीब 1.38 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा छोटी और बजट कार पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Chevrolet Beat पर लगभग 76,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं, Chevrolet Sail पर करीब 75,000 रुपये तक और फैमिली कार Chevrolet Enjoy पर लगभग 77,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है।

डिस्काउंट के साथ लकी ड्रॉ का भी मौका

Chevrolet ने इस ऑफर को ग्राहकों के लिए और खास बनाने के लिए लकी ड्रॉ स्कीम भी शुरू की है। इसमें डिस्काउंट और अन्य फायदे के अलावा ग्राहकों को अतिरिक्त कैशबैक जीतने का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत कई भाग्यशाली ग्राहकों को 10,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा विजेताओं को मुफ्त Chevrolet कार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है। इससे ग्राहकों के लिए कार खरीदने का अनुभव और भी रोमांचक हो गया है।

पुरानी कार एक्सचेंज पर भी मिलेगा अतिरिक्त लाभ

जो ग्राहक अपनी पुरानी कार बदलकर नई Chevrolet कार खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी यह ऑफर (Chevrolet Car Discounts) फायदेमंद हो सकता है। कंपनी एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे दे रही है। इसके साथ ही फ्री फर्स्ट ईयर इंश्योरेंस और मेंटेनेंस सपोर्ट जैसे लाभ शुरुआती खर्च को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, ऑफर का लाभ लेने से पहले ग्राहकों को अपने नजदीकी डीलर से उपलब्धता और नियमों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।