Piaggio Scooter Launch Date: Activa और Jupiter की नींद उड़नें आ रही? नई स्कूटर रेंज के साथ भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में ये बड़ी कंपनी

Piaggio Scooter Launch Date: Piaggio भारतीय बाजार के लिए नई कम्यूटर स्कूटर सीरीज पर काम कर रही है। कंपनी इन स्कूटर्सस को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल्स का मुकाबला Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access जैसे लोकप्रिय स्कूटर्स से होगा। इससे ग्राहकों को नए विकल्प मिल सकते हैं।

Piaggio Scooter Launch Date: Activa और Jupiter की नींद उड़नें आ रही? नई स्कूटर रेंज के साथ भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में ये बड़ी कंपनी

(Piaggio Scooter Launch Date/ Image Credit: Piaggio)

Modified Date: July 26, 2026 / 06:17 pm IST
Published Date: July 26, 2026 6:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Piaggio 2027 में भारत में नई स्कूटर सीरीज ला सकती है।
  • नए स्कूटर्स के लिए कंपनी नया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेगी।
  • Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access से होगा मुकाबला।

नई दिल्ली: Piaggio Scooter Launch Date: इटली की दोपहिया वाहन कंपनी Piaggio भारतीय बाजार के लिए नई कम्यूटर स्कूटर रेंज (Piaggio Scooter Launch Date) तैयार कर रही है। कंपनी के अनुसार, इन स्कूटर्स को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। नई सीरीज को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। कंपनी इस रेंज में एक ही ब्रांड के तहत कई अलग-अलग मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होंगे स्कूटर

Piaggio अपनी आने वाली स्कूटर रेंज (Piaggio Scooter Launch Date) के लिए एक नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। शुरुआत में कंपनी का मुख्य फोकस भारतीय बाजार पर रहेगा। इसके बाद मांग और सफलता को देखते हुए इन स्कूटर्स को दूसरे देशों, खासकर अफ्रीकी बाजारों में भी भेजा जा सकता है। फिलहाल Piaggio भारत में प्रीमियम सेगमेंट के Vespa स्कूटर बेचती है। लेकिन नई रेंज आम ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी।

Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access से होगा मुकाबला

Piaggio के नए स्कूटर्स की सीधी टक्कर भारत के लोकप्रिय कम्यूटर स्कूटर्स से होगी। इनमें Honda Activa, TVS Jupiter और Suzuki Access जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी की कोशिश होगी कि नए स्कूटर्स को प्रतिस्पर्धी कीमत और बेहतर फीचर्स के साथ बाजार में उतारा जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। वहीं, भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है। TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती बिक्री ने पेट्रोल स्कूटर्स के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

स्कूटर बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में TVS iQube जैसे मॉडल कई आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट, टचस्क्रीन डिस्प्ले, 32 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और रियर बैकरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके कई बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इसका टॉप वेरिएंट लंबी रेंज देने में सक्षम है। आने वाले समय में भारतीय स्कूटर बाजार में मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है। एक तरफ Piaggio जैसी कंपनियां नए पेट्रोल स्कूटर मॉडल (Piaggio Scooter Launch Date) लेकर आएंगी। वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।