Honda के इस कार की छोटे शहरों में भारी डिमांड! खासियत जान रह जाएंगे हैरान

Ads

यही वजह है कि सेडान की दूसरी पीढ़ी के मॉडल की डिलीवरी भी अब 2 लाख को पार कर चुकी है।

  •  
  • Publish Date - December 18, 2021 / 06:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

Honda Amaze car : नई दिल्ली। कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप एक बार होंडा शो रूम जरूर जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि होंडा के सेडान कार की खासियत जान आप हैरान रह जाएंगे। कम कीमत में कार के फीचर्स ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। यही वजह है कि सेडान की दूसरी पीढ़ी के मॉडल की डिलीवरी भी अब 2 लाख को पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: भारत में रोजाना मिलेंगे 14 लाख नए कोरोना मरीज, नीति आयोग ने ब्रिटेन के आंकड़ों को देखते हुए जताई आशंका

बता दें कि होंडा कंपनी ने इंडियन मार्केट में इस सेडान का पहला मॉडल 2013 में उतारा था। जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। वहीं अब दूसरी पीढ़ी के मॉडल की ग्राहकों को लुभा रही है। इस कार की डिलीवरी 2 लाख के पार कर चुकी है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

दूसरी पीढ़ी की Honda Amaze कुल सेल में से 68% डिमांड टियर-2 और टियर-3 शहरों से है। कंपनी के सीईओ गाकू नकानिशी ने कहा, ‘होंडा अमेज़ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है। इसे इंडियन कस्टमर्स के हिसाब से बनाया गया है, और कंपनी की सेल में सबसे अधिक वॉल्यूम इसी कार का है।’

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में OBC वर्ग के पदों की पंचायत चुनाव प्रक्रिया की स्थगित, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

होंडा अमेज़ एक आधुनिक सेडान है. ये डिजाइन में बोल्ड और बेहतर इंटीरियर, ड्राइविंग पर्फोर्मेंस, एडवांस फीचर्स और सेफ्टी टेक्नीक के साथ आती है। इसमें होंडा का फेमस 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। दोनों विकल्पों में मैनुअल और सीवीटी वर्जन मौजूद है। Honda Amaze कंपनी की 95% Make In India कार है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.32 लाख रुपये से शुरू होकर 11.15 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें: सात फेरे लेने के कुछ ही देर बाद प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, बीच रास्ते से प्रेमिका को लेकर फरार हुआ Lover