Honda Cars Discount: मई में Honda फैंस के लिए जैकपॉट! Honda Elevate से लेकर City पर भारी छूट, जानिए कितनी बचत कर सकते हैं आप?
Honda Cars Discount: होंडा कार्स अलग-अलग सेगमेंट में कई गाड़ियां बेचती है। इस महीने कंपनी ने अपनी कुछ कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिए हैं। ग्राहक अब इन ऑफर्स का फायदा उठाकर कम कीमत में कार खरीद सकते हैं।
(Honda Cars Discount/ Image Credit: Honda)
- Honda Cars ने मई 2026 में कई मॉडल्स पर डिस्काउंट दिया
- Honda Elevate पर सबसे ज्यादा ₹2.12 लाख तक की बचत
- Honda City e:HEV पर करीब ₹1.97 लाख का ऑफर
नई दिल्ली: Honda Cars Discount in May 2026: भारत में Honda Cars कई सेगमेंट में अपनी गाड़ियों की बिक्री करती है। मई 2026 में कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग तरह की बचत का मौका दिया जा रहा है।
Honda Elevate पर सबसे ज्यादा बचत
होंडा की मिड-साइज SUV Honda Elevate इस महीने सबसे ज्यादा छूट के साथ उपलब्ध है। कंपनी इस पर अधिकतम 2.12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये है। यह SUV अपने स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
Honda City Hybrid पर भी शानदार ऑफर
हाइब्रिड सेगमेंट में Honda City E:HEV भी अच्छे ऑफर के साथ मिल रही है। इस पर कंपनी करीब 1.97 लाख रुपये तक की बचत दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। यह कार बेहतर माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है।
Honda City पेट्रोल और Amaze पर छूट
इस महीने पेट्रोल वेरिएंट वाली Honda City पर भी कंपनी अधिकतम 1.56 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 12 लाख रुपये है। वहीं कॉम्पैक्ट सेडान Honda Amaze पर भी ग्राहकों को 67 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है जो बजट खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प है।
खरीदने का सही मौका
Honda Cars इस महीने ग्राहकों को अच्छी डील देने की कोशिश कर रही है। ज्यादा बचत और बेहतर फीचर्स के साथ यह समय कार खरीदने के लिए अनुकूल माना जा रहा है। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो इन ऑफर्स का फायदा उठाकर अच्छी बचत कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Tata Technologies Share Price: बाजार की गिरावट को दरकिनार कर 9% उछला ये शेयर! बना दिन का हीरो, आखिर किस खबर ने बदली इसकी किस्मत?
- AAP Rebel Rajya Sabha MPs News: आप से भाजपा में शामिल होने वाले सभी 7 सांसदों की ख़त्म होगी राज्यसभा से सदस्यता!.. खुद CM ने लगाईं राष्ट्रपति से गुहार, की भेंट
- Kundli Manesar Expressway Accident: एक्सप्रेसवे पर इस हाल में मिले इतने पुलिसकर्मी, देखकर दंग रह गए लोग, मची चीख-पुकार

Facebook


