Kia Sorento: SUV प्रेमियों के लिए खुशखबरी! भारत की सड़कों पर दिखी नई Kia Sorento, क्या 7-सीटर SUV जल्द करेगी एंट्री?

Ads

Kia Sorento: Kia भारत में प्रीमियम SUV सेगमेंट में विस्तार की तैयारी कर रही है। नई Kia Sorento को एक बार फिर भारत में देखा गया है। जिसके बाद इसके जल्द लॉन्च होने की अटकलें तेज हो गई है।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 02:04 PM IST

(Kia Sorento/ Image Credit: Kia)

HIGHLIGHTS
  • भारत में फिर दिखी नई Kia Sorento SUV
  • CKD रूट से हो सकती है एंट्री
  • प्रीमियम फीचर्स और 7-सीटर लेआउट की उम्मीद

नई दिल्ली: Kia Sorento: Kia भारत के प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी करती नजर आ रही है। हाल ही में अपकमिंग Kia Sorento को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर देखा गया है। इस बार SUV को बॉडीशेल को एक फ्लैटबेड ट्रक पर ले जाया जा रहा था। इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि कंपनी जल्द ही इस नई 7 सीटर SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद यह Kia की प्रमुख पेट्रोल-डीजल SUV बन सकती है।

CKD रूट से आ सकती है SUV

रिपोर्ट्स के अनुसार Kia Sorento को भारत में CKD यानी Completely Knocked Down रूट के जरिए लाया जा सकता है। इसका मतलब है कि SUV पूरी तरह तैयार हालत में इंपोर्ट नहीं होगी। बल्कि इसके पार्ट्स भारत में लाकर यहां असेंबल किए जाएंगे। इससे कंपनी कीमत को कुछ हद तक प्रतिस्पर्धी रखने में सफल हो सकती है। हाल ही में जो बॉडीशेल देखा गया। वह बॉडी-इन-व्हाइट स्टेज में था जिसमें गाड़ी का बेसिक फ्रेम, दरवाजे और बोनट जुड़े हुए थे।

डिजाइन और फीचर्स होंगे प्रीमियम

ग्लोबल मार्केट में Kia Sorento अपने दमदार डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर के लिए जानी जाती है। भारतीय मॉडल में भी शार्प LED DRLs, बड़े अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और आकर्षक LED टेललैंप्स मिलने की उम्मीद है। केबिन की बात करें तो इसमें तीन रो वाली सीटिंग दी जा सकती है। साथ ही डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और Bose ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर फोकस

नई Kia Sorento में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें लेवल-2 ADAS तकनीक, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। कंपनी इस SUV को भारतीय सड़कों के हिसाब से टेस्ट कर रही है और पिछले कुछ महीनों में इसके टेस्ट मॉडल कई बार देखे जा चुके हैं।

इंजन और संभावित लॉन्च डिटेल

भारत में Kia Sorento के हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड इंजन विकल्प के साथ आने की उम्मीद है। इंटरनेशनल मॉडल में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है जो करीब 261 bhp की पावर देता है। कुछ बाजारों में 2.2 लीटर डीजल इंजन भी उपलब्ध है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Jeep Meridian, Toyota Fortuner और Skoda Kodiaq जैसी प्रीमियम SUVs से होगा। इसकी संभावित कीमत 35 लाख से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Kia Sorento को भारत में कब लॉन्च किया जा सकता है?

माना जा रहा है कि Kia Sorento को भारत में 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

क्या Kia Sorento 7-सीटर SUV होगी?

हां, इसमें थ्री-रो सीटिंग लेआउट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह 7-सीटर SUV बन सकती है।

Kia Sorento में कौन-से फीचर्स मिल सकते हैं?

इसमें डुअल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Kia Sorento की संभावित कीमत कितनी हो सकती है?

इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।