Weather Update News: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर!15 राज्यों में बदलेगा मौसम, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग ने क्या कहा

Weather Update News: नई दिल्ली। देशभर में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

Weather Update News: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर!15 राज्यों में बदलेगा मौसम, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग ने क्या कहा

weather news/ image osurce: ibc24

Modified Date: May 28, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: May 28, 2026 1:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 15 राज्यों में बारिश की संभावना
  • छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • MP के 46 जिले प्रभावित

Weather Update News: नई दिल्ली। देशभर में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। अगले कुछ दिनों में देश के 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश और प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से 5 जून के बीच देश के 80 से 90 प्रतिशत हिस्सों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बन रहे सिस्टम के असर से मौसम तेजी से बदलने के संकेत हैं। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। रायपुर समेत प्रदेश के मध्य क्षेत्र में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

गर्मी का असर वन्यजीवों पर भी देखने को मिल रहा है। खैरागढ़ और कांकेर में लू के कारण मोर, सीवेट और चमगादड़ों समेत सैकड़ों जीवों की मौत हो चुकी है। बालोद जिले में रोजाना बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की खबर के बाद वन विभाग पेड़ों पर पानी का छिड़काव कर रहा है। वहीं रायपुर के देवपुरी इलाके में बुधवार को तेज आंधी के कारण बिजली का पोल गिर गया था।

मध्य प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रदेश के 46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव पिछले कई दिनों से प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज आंधी का अनुमान जताया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।