लॉन्च होते ही छा गई मारुति सुजुकी की ये नई कार, कीमत बस इतनी, जानें खासियत…

Know the price of CNG versions of Maruti Suzuki's Baleno and XL6 लॉन्च होते ही छा गई मारुति सुजुकी की ये नई कार

लॉन्च होते ही छा गई मारुति सुजुकी की ये नई कार, कीमत बस इतनी, जानें खासियत…

Maruti Suzuki Baleno

Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 31, 2022 6:48 pm IST

Maruti Suzuki’s Baleno and XL6: नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने Baleno और XL6 के सीएनजी वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Baleno S-CNG की कीमत 8.28 लाख और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.21 लाख है। वहीं XL6 S-CNG की कीमत 12.24 लाख रखी गई है। ये नेक्सा लाइन-अप के पहले दो मॉडल हैं जिन्हें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश किया गया है।

Read more: Gujarat Bridge Collapse : मोरबी हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 लोगों को किया गिरफ्तार 

नई Baleno S-CNG में 40+ कनेक्टेड फीचर्स के साथ इन-बिल्ट सुजुकी कनेक्ट, 17.78 सेमी स्मार्ट प्ले प्रो टच- ऑन-बोर्ड वॉयस असिस्टेंस के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और सीएनजी स्पेसिफिक के साथ मिड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्क्रीन, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और 60:40 रियर स्प्लिट सीटें दी गई हैं।

Maruti Suzuki’s Baleno and XL6: पावरट्रेन की बात करें तो Baleno S-CNG में 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर, K12N इंजन दिया गया है। यह इंजन 77.5hp की पावर और 98.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। नई XL6 S-CNG में इन-बिल्ट सुजुकी कनेक्ट, रिमोट फंक्शनलिटीज, 17.78cm स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट विद एंड्राइड ऑटो, Apple CarPlay कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, LED DRLs क्वाड एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, हिल होल्ड के साथ ESP और एलईडी फ्रंट फॉग लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Read more: बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, केंद्रीय वित्त मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान, खाताधारकों को अब मिलेगा इस विशेष सुविधा का लाभ 

पावरट्रेन की बात करें तो XL6 S-CNG में 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल मोड में 100hp और CNG में 88hp बनाता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में