Mahindra Thar Facelift 2026/Image Credit: IBC24.in
Mahindra Thar Facelift 2026: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी 3-डोर थार के लिए एक और मिड-लाइफ अपडेट की तैयारी कर रही है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में थार रॉक्स की स्टाइलिंग और इक्विपमेंट में स्पष्ट बदलाव दिखाई दे रहे हैं। नई अपडेटेड थार में पहले की तरह ही बॉक्सी सिल्हूट बरकरार है, लेकिन इसमें बड़े थार रॉक्स से कई डिजाइन एलिमेंट्स लिए गए हैं। 3-डोर थार का फ्रंट एंड ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। फ्रंट एंड में गोलाकार एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और सी-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप हैं जो रॉक्स की लाइटिंग स्टाइल से (Mahindra Thar Facelift 2026) काफी मिलते-जुलते हैं।
3-डोर थार में सात-स्लॉट वाली ग्रिल की जगह डबल-स्टैक्ड, छह-स्लॉट मिलेगी और गाड़ी को दमदार लुक देती है। गाड़ी में 9-इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। 3-डोर थार में पीछे की तरफ, बदलाव एलईडी टेल-लाइट डिज़ाइन तक ही सीमित हैं, जबकि लुक और स्पेयर व्हील वाला टेलगेट लेआउट बदला हुआ है। इसके साथ ही, (Mahindra Thar Facelift 2026) कंपनी ने अलॉय व्हील्स के डिज़ाइन में भी बदलाव किया है।
2026 थार फेसलिफ्ट के केबिन की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, महिंद्रा इसके इंटीरियर में रॉक्स की फिटिंग और फिनिशिंग का काफी इस्तेमाल करेगी। 2026 थार फेसलिफ्ट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फ्रंट पावर विंडो, ऑटो-डिमिंग इंटीरियर रियर-व्यू मिरर, (Mahindra Thar Facelift 2026) पावर-फोल्डिंग आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, पुश-बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। इन सबके अलावा, इसमें अधिक एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक बड़ी टचस्क्रीन होगी।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में मिलने वाला इंजन मौजूदा इंजन ऑप्शन के जैसा ही रहने की उम्मीद है। (Mahindra Thar Facelift 2026) इसमें लगभग 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प जारी रहेगा। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे। कंपनी 4×4 इंजन और रियर व्हील ड्राइव (RWD) का ऑप्शन भी प्रोवाइड करती है।
इन्हे भी पढ़ें:-