विशेष अदालत ने खरगे से जुड़े ट्रस्ट की जमीन के मामले में लोकायुक्त पुलिस को रिपोर्ट पेश करने को कहा

Ads

विशेष अदालत ने खरगे से जुड़े ट्रस्ट की जमीन के मामले में लोकायुक्त पुलिस को रिपोर्ट पेश करने को कहा

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 12:57 AM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 12:57 AM IST

बेंगलुरु, 18 सितंबर (भाषा) बेंगलुरु में सांसदों और विधायकों की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ दायर निजी शिकायत पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

यह शिकायत सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार और सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोपों के संबंध में है।

खरगे, उनके बेटे एवं कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे तथा उनके रिश्तेदार सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट के न्यासी हैं।

अतिरिक्त सिटी सिविल एवं सत्र न्यायालय ने यह निर्देश तब दिया, जब उसने पाया कि शिकायतकर्ता विजयराघव मराठे ने अपने हलफनामे में मौजूद कमी को दूर कर दिया है और मामले को आगे बढ़ाने में अब कोई बाधा नहीं है।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल