वॉशिंगटन, 18 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने प्रतिकूल खबरें प्रकाशित करने को लेकर ‘सीएनएन’, ‘एमएसनाउ’ और ‘पॉलिटिको’ को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित कर दिया है।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आगे और मीडिया संस्थानों पर भी ऐसी रोक लगाई जा सकती है।
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि तत्काल प्रभाव से ‘मैं ‘सीएनएन’, ‘एमएसनाउ’ और ‘पॉलिटिको’ को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित कर रहा हूं” क्योंकि वे लगातार ‘फर्जी खबरें’ प्रसारित कर रहे हैं।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल