(MG Cyberster Launched/ Image Credit: MG Motors)
नई दिल्ली: MG Cyberster Launched: एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम डीलरशिप MG Select के जरिए Cyberster और M9 के खास Couture Edition को लॉन्च (MG Cyberster Launched) कर दिया है। इन दोनों लग्जरी कारों को मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह एडिशन अपने खास डिजाइन और एक्सक्लूसिव लुक के लिए काफी चर्चा में है।
MG Cyberster और M9 Couture Edition को गौरव गुप्ता के सिग्नेचर ‘Serpent Infinity’ मोटिफ से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। इसमें खास टेक्सचर, हाथ से तैयार की गई लेयरिंग और प्रीमियम फिनिश दी गई है। Cyberster Couture Edition में फैशन रनवे से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं जो इसे आम कारों से अलग बनाते हैं।
एमजी ने इस खास एडिशन को बेहद सीमित संख्या (MG Cyberster Launched) में पेश किया है। कंपनी देशभर में इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। ऐसे में यह कार कलेक्टर और लग्जरी कार पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक खास विकल्प बन सकती है। इन कारों की डिलीवरी 10 अगस्त से शुरू होगी।
MG Cyberster में 77 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो फुल चार्ज होने पर करीब 507 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसे 144 kW फास्ट चार्जर से 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 38 मिनट लगते हैं। इसकी मोटर 510 PS पावर और 725 Nm टॉर्क जनरेट करती है। कार की टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें रियर व्हील ड्राइव व ऑल व्हील ड्राइव विकल्प मिलते हैं।
वहीं MG M9 में 90 kWh बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर करीब 548 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी मोटर 245 PS पावर और 350 Nm टॉर्क देती है। इसकी बैटरी को 30 मिनट में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
MG Cyberster Couture Edition को भारत में 84.94 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर (MG Cyberster Launched) लॉन्च किया गया है। वहीं MG M9 Couture Edition की कीमत 87.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। लिमिटेड यूनिट और खास डिजाइन के कारण ये दोनों मॉडल प्रीमियम लग्जरी कार सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।