Vivo V50 Price Drop: कैमरा ऐसा कि पानी के अंदर भी यादें होंगी कैद! Vivo का स्लिम AI स्मार्टफोन हुआ 7200 रुपये सस्ता

Vivo V50 Price Drop: Vivo का अल्ट्रा स्लिम AI स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट पर 7200 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें 50MP का रियर और सेल्फी कैमरा, दमदार 6000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। यह फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतर विकल्प बन रहा है।

Vivo V50 Price Drop: कैमरा ऐसा कि पानी के अंदर भी यादें होंगी कैद! Vivo का स्लिम AI स्मार्टफोन हुआ 7200 रुपये सस्ता

(Vivo V50 Price Drop/ Image Credit: Vivo)

Modified Date: August 3, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: August 3, 2026 5:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Vivo V50 पर ₹7200 तक की छूट।
  • Flipkart पर ₹30,799 में उपलब्ध।
  • मिल रहा है बैंक और एक्सचेंज ऑफर।

नई दिल्ली: Vivo V50 Price Drop: फ्लिपकॉर्ट की Freedom Day Sale से पहले ही Vivo V50 स्मार्टफोन पर बड़ी छूट (Vivo V50 Price Drop) मिल रही है। कंपनी का यह प्रीमियम Ultra Slim AI स्मार्टफोन अब पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध है। शानदार डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के कारण यह फोन अपने सेगमेंट में खास पहचान रखता है। फ्लिपकॉर्ट पर इस फोन पर 7 हजार रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।

7200 रुपये तक सस्ता हुआ Vivo V50

Vivo V50 की कीमत में सीधे 7200 रुपये की कमी (Vivo V50 Price Drop) की गई है। कीमत बढ़ने के बाद यह स्मार्टफोन 37,999 रुपये में उपलब्ध था। लेकिन अब Flipkart पर इसे 30,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के चलते प्रीमियम फीचर्स वाला यह फोन ग्राहकों के लिए पहले से ज्यादा किफायती हो गया है।

बैंक ऑफर और एक्सचेंज से और ज्यादा बचत का मौका

फोन की कीमत में कटौती के अलावा ग्राहकों को अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहे हैं। Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI Credit Card से भुगतान करने पर ग्राहकों को करीब 1540 रुपये तक की इंस्टेंट छूट मिल सकती है। इसके अलावा फोन को No Cost EMI विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मॉडल और स्थिति के अनुसार 23,700 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है।

Vivo V50 के फीचर्स और बैटरी की खासियत

Vivo V50 में प्रीमियम डिजाइन के साथ कई (Vivo V50 Price Drop) शानदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कम कीमत और दमदार फीचर्स के कारण Vivo V50 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। जो प्रीमियम लुक और बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।