(New Plug-in Hybrid SUVs/ Image Credit: Jetour)
नई दिल्ली: New Plug-in Hybrid SUVs: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। अब ऑटो कंपनिया सिर्फ पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों पर ही नही बल्कि Plug-in Hybrid Electric Vehicle (PHEV) पर भी फोकर कर रही है। PHEV गाड़ियों में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का इस्तेमाल होता है। जिससे बेहतर माइलेज, ज्यादा ड्राइविंग रेंज और कम ईंधन खर्च का फायदा मिलता है। आने वाले समय में BYD, JSW Motors और MG जैसी कंपनियां नई हाइब्रिड SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है।
BYD अपनी पहली Plug-in Hybrid SUV के तौर पर Seal U DM-i को भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 18.3 kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह SUV फुल टैंक और फुल चार्ज पर करीब 1200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। इसमें 15.6 इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, ADAS और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं JSW Motors की Jetour T2 एक ऑफ-रोड स्टाइल SUV होगी। जिसमें 26.7 kWh बैटरी और हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है। इसकी कुल रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
BYD Leopard 8 कंपनी की प्रीमियम Plug-in Hybrid SUV होगी। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसकी संभावित रेंज करीब 1200 किलोमीटर तक हो सकती है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन, ADAS, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो पार्किंग और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर MG Starlight 560 एक 7-सीटर फैमिली SUV हो सकती है। जिसे त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
MG Starlight 560 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh बैटरी मिलने की संभावना है। यह इलेक्ट्रिक मोड में करीब 100 किलोमीटर तक चल सकती है जबकि इसकी कुल रेंज 1100 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।