Indian Roadmaster Elite : लॉन्च हुई नई सुपरबाइक Indian Roadmaster Elite, कीमत है इतनी की आ जाएगी Fortuner

Indian Roadmaster Elite : इंडियन मोटरसाइकिल ने हाल ही में अपनी नई सुपरबाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Indian Roadmaster Elite : लॉन्च हुई नई सुपरबाइक Indian Roadmaster Elite, कीमत है इतनी की आ जाएगी Fortuner

Indian Roadmaster Elite

Modified Date: August 2, 2024 / 05:52 pm IST
Published Date: August 2, 2024 5:52 pm IST

नई दिल्ली : Indian Roadmaster Elite : इंडियन मोटरसाइकिल ने हाल ही में अपनी नई सुपरबाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक टीएफटी डिस्प्ले भी उपलब्ध कराया है। वहीं कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक में कई आधुनिक और दमदार फीचर्स दिए हैं। दरअसल, कंपनी ने अपनी नई बाइक इंडियन रोडमास्टर इलाइट को मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं इस बाइक की ग्लोबली महज 350 यूनिट्स ही तैयार की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : McDonald’s Food Side Effects: मैकडॉनल्ड्स की फूड खाने से फिल्ममेकर का हुआ बुरा हाल! शरीर की हुई ऐसी हालत, देखकर हैरान रह गए लोग 

Indian Roadmaster Elite का डिजाइन

Indian Roadmaster Elite :  इस सुपरबाइक का डिजाइन काफी आकर्षित करने वाला है। इस बाइक में रेड और ब्लैक के स्पेशन पेंट स्कीम दी गई है। साथ ही इसमें एक एक्सक्लूसिव ‘Elite’ बैजिंग भी दी गई है। साथ ही इसमें एक गोल्डन पिनस्ट्रिप्स दिए गए हैं जिसे हाथों से तैयार किया गया है। साथ ही बाइक में ग्लोस ब्लैक डैश, पेंट स्कीम से मैच होने वाली सीट्स हैं जिसमें हीटेड और कूलिंग फंक्शन मौजूद है। साथ ही इसमें पैसेंजर आर्मरेस्ट के साथ बैकलिट स्विच क्यूब्स जैसे एलिमेंट्स भी दिए गए हैं।

Indian Roadmaster Elite में मिलेंगे ये फीचर्स

Indian Roadmaster Elite : अब इस बाइक के फीचर्स पर नज़र डालें तो इस रोडमास्टर इलाइट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 12 स्पीकर साउंड सिस्टम, 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, एप्पल कारप्ले के साथ स्पीडोमीटर भी दिया गया है। इतना ही नहीं बाइक में फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। साथ ही इसमें डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर सिंगल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में 20.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी मौजूद है। वहीं इसका वजन करीब 403 किलोग्राम है।

Indian Roadmaster Elite का इंजन

Indian Roadmaster Elite :  इंडियन रोडमास्ट इलाइट बाइक में 1890 सीसी का वी ट्विन थंडरस्ट्रोक इंजन उपलब्ध कराया है। ये इंजन जबरदस्त पावर के साथ 170 एनएम का पीक टॉर्क भी जनरेट करता है। साथ ही इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : Police Arrested Transgender: लोगों की शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने दर्जनों किन्नरों को किया गिरफ्तार, बीच सड़क राहगीरों से करते थे अश्लील हरकतें 

Indian Roadmaster Elite की कीमत

Indian Roadmaster Elite :  इंडियन मोटरसाइकिल ने अपनी इस नई बाइक कि एक्स शोरूम कीमत 71.82 लाख रुपए रखी है। वहीं इस कीमत पर आप टोयोटा फॉर्च्यूनर का टॉप वेरिएंट भी आसानी से खरीद सकते हैं। यह देश की सबसे महंगी बाइक बन चुकी है। हालांकि इसके केवल 350 यूनिट्स ही तैयार किए जाएंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.