(Oben Rorr EVO Delivery Date/ Image Credit: obenelectric)
नई दिल्ली: Oben Rorr EVO Delivery Date: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री ज्यादा देखने को मिलती थी लेकिन अब ग्राहक इलेक्ट्रिक बाइक को भी पसंद करने लगे हैं। इसी बीच Oben Electric की नई इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EVO ने बाजार में आते ही तहलका मचा दिया है। कंपनी ने इस बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों के अंदर इसे 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। शुरुआती ग्राहकों को खास कार्यक्रम के जरिए बाइक की डिलीवरी दी गई। जबकि जल्द ही देशभर के करीब 150 शोरूम में इसकी डिलीवरी शुरू होगी।
Oben Rorr EVO को मई 2026 में 1.25 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाइक में 9kW की इलेक्ट्रिक मोटर और 3.4kWh की LFP बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। जिससे बैटरी करीब 90 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 8 साल की वारंटी भी दे रही है।
फीचर्स के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक बाइक काफी एडवांस है। इसमें कंपनी की SmartIQ तकनीक दी गई है जो AI आधारित सिस्टम है। यह राइडिंग पैटर्न को समझकर बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने और रेंज बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा बाइक में प्रोजेक्टर हेडलैंप, 5 इंच कलर TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, OTA अपडेट, जियो-फेंसिंग और रिमोट इमोबिलाइजेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। Argus कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी इसमें दी गई है। जिससे बाइक को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।
Oben Electric बढ़ती मांग को देखते हुए अपने उत्पादन को तेज करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की सालाना करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने की क्षमता है। कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक बाइक पहुंचाना है ताकि उन्हें लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। दमदार रेंज, तेज स्पीड और स्मार्ट फीचर्स के कारण Oben Rorr EVO इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर ऊभरी है।