AGMUT Cadre IAS and IPS Transfer List Today || Image- AI Generated File
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एजीएमयूटी यानी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है। (AGMUT Cadre IAS and IPS Transfer List Today) गृह मंत्रालय ने गुरुवार को तबादलों की सूची जारी की। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आईएएस अधिकारियों में शाहिद इकबाल चौधरी (2009 बैच) का तबादला जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश किया गया है। वहीं सौगत बिस्वास (2006 बैच) को अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। ममता यादव (2021 बैच) को दिल्ली से और ईशिता राठी (2022 बैच) को पुडुचेरी से जम्मू-कश्मीर में नियुक्त किया गया है। वहीं स्वाति शीमर (2023 बैच) का तबादला जम्मू-कश्मीर से दिल्ली किया गया है।
आईपीएस अधिकारियों में तनुश्री (2017 बैच) को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली भेजा गया है। राजेश कुमार शर्मा (2014 बैच) का तबादला जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़, दीपिका (2018 बैच) का पुडुचेरी और गौरव सिकरवार (2019 बैच) का गोवा किया गया है। (AGMUT Cadre IAS and IPS Transfer List Today) इसके अलावा कई आईपीएस अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें विष्णु कुमार (2019 बैच), अर्शी आदिल (2019 बैच), टिकम सिंह वर्मा (2020 बैच), के.एम. प्रियंका (2021 बैच), राजीव कुमार अंबस्ता, दीपक यादव, आनंद कुमार मिश्रा और सतीश कुमार शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आईएएस अधिकारियों के अन्य तबादलों में विवेक पांडे (2003 बैच), गरिमा गुप्ता (2004 बैच), पवन कुमार सैन (2005 बैच) और अमजद टाक (2005 बैच) को दिल्ली भेजा गया है। वहीं संजय गोयल (2004 बैच) का तबादला गोवा से अरुणाचल प्रदेश किया गया है। कई अन्य अधिकारियों को लद्दाख, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और दादरा एवं नगर हवेली-दमन एवं दीव में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Ministry of Home Affairs today issued a reshuffle order of 61 AGMUT (Arunachal Pradesh, Goa, Mizoram, and Union Territories) cadre IAS and IPS officers with immediate effect. pic.twitter.com/VFQ2ApMpCj
— ANI (@ANI) July 9, 2026
यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना
ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई
युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन
मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की