Renault Car Offers: इन गाड़ियों पर मिल रही 73 हजार से ज्यादा की छूट! बस इस दिन तक मिलेगा ऑफर का लाभ, जानिए कौन-सी कार पर मिल रहा सबसे अधिक डिस्काउंट?
Renault Car Offers: फरवरी 2026 में Kwid, Triber और Kiger गाड़ियों पर शानदार ऑफर चल रहे हैं। जिससे खरीदार 73,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, साथ ही 25,000 रुपये तक का स्क्रैप बोनस भी दिया जा रहा है। ये डील्स सीमित समय के लिए हैं, इसलिए इच्छुक ग्राहक जल्दी ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
(Renault Car Offers/ Image Credit: Renault)
- Kwid Climber वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट।
- Triber Techno और Emotion वेरिएंट्स पर 55,000 रुपये तक की बचत।
- Kiger Turbo CVT पर 73,500 रुपये तक का कुल डिस्काउंट।
नई दिल्ली: Renault Car Offers News रेनो कारें पसंद करने वालों के लिए फरवरी 2026 का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी अपने लोकप्रिय मॉडल्स Kwid, Triber और Kiger पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। खरीदार इन गाड़ियों पर 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और स्क्रैप इंसेंटिव शामिल हैं। सभी ऑफर्स 28 फरवरी 2026 तक वैलिड हैं।
Renault Kwid पर ऑफर
Kwid की लोकप्रिय हैचबैक कार Climber वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी है। पुराने वाहन स्क्रैप करने वाले ग्राहक एक्सचेंज के बजाय 25,000 रुपये तक का स्क्रैप इंसेंटिव चुन सकते हैं। नॉन-CNG वेरिएंट पर 3 साल का फ्री AMC पैकेज भी उपलब्ध है, जो रखरखाव पर बचत करने में मदद करता है।
Renault Triber पर बचत
Renault Triber की 7-सीटर कार के कुछ चुनिंदा Techno और Emotion वेरिएंट्स पर 55,000 रुपये तक का कुल डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। पुराने वाहन स्क्रैप करने वाले खरीदार 25,000 रुपये तक का स्क्रैप इंसेंटिव भी चुन सकते हैं। इस मॉडल पर परिवार और बड़े समूह के लिए बेहतरीन डील मिल रही है।
Renault Kiger पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
फरवरी में Renault Kiger Turbo CVT वेरिएंट पर सबसे ज्यादा बचत मिल रही है। इस वेरिएंट पर 48,500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट है। कुल मिलाकर खरीदार 73,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट्स पर कम डिस्काउंट मिलता है, जबकि बेस वेरिएंट्स पर स्क्रैप इंसेंटिव या लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है।
फाइनेंस स्कीम की सुविधा
कुछ खास वेरिएंट पर अतिरिक्त फाइनेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध हैं, जिससे लोन पर निर्भर खरीदारों के लिए ऑन-रोड कीमत कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज और स्क्रैप इंसेंटिव एक साथ नहीं लिया जा सकता। लॉयल्टी बोनस केवल मौजूदा Renault कस्टमर्स पर लागू होता है। डिस्काउंट की उपलब्धता शहर, स्टॉक और वेरिएंट के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Silver Price Today: आज अचानक चांदी की कीमतों में आई जोरदार गिरावट, 3 लाख से नीचे आया भाव, खरीदारों के चेहरे खिले, जानिए आज किस रेट पर बिक रहा सिल्वर?
- Ambikapur Fire News: अंबेडकर चौक की दुकान में लगी भीषण आग, आधी रात धू-धू कर जला शोरूम, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
- MLA Rajneesh Singh Viral Video: शादी की बारात नहीं, कांग्रेस विधायक का जनसंपर्क! घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव पहुंचे MLA साहब, VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Facebook


