Renault Duster Adventure Edition: आखिर आ ही गया Renault Duster का नया मॉडल! ऑफ-रोडिंग से लेकर स्टाइल तक हर चीज में दिखाएगी दम, जानिए कितनी है कीमत?

Ads

Renault Duster Adventure Edition: Renault ने भारतीय बाजार में Duster Adventure Edition पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है। इस नए स्पेशल एडिशन में एडवेंचर स्टाइल डिजाइन, लेह-प्रेरित ग्राफिक्स और कई प्रीमियम एक्सेसरीज दी गई है जो SUV को पहले से ज्यादा आकर्षक और अलग लुक देती है।

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 03:04 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 03:06 PM IST

(Renault Duster Adventure Edition/ Image Credit: Renault)

HIGHLIGHTS
  • Renault Duster Adventure Edition ₹12.99 लाख में लॉन्च।
  • एडवेंचर थीम और लेह-प्रेरित डिजाइन बना खास आकर्षण।
  • फुल LED हेडलैंप और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स।

नई दिल्ली: Renault Duster Adventure Edition Launched: फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Renault ने भारत में अपनी लोकप्रिय SUV Duster Adventure Edition लॉन्च कर दी है। इस नए स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है, जिन्हें एजवेंचर ट्रिप और ऑफ-रोड ड्राइविंग पसंद है। इस खास मॉडल को फ्रांस के राष्ट्रीय पर्व बैस्टिल डे के अवसर पर पेश किया गया। लॉन्च के दौरान भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू और रेनॉल्ट ग्रुफ इंडिया के सीईओ स्टीफन डेबलेस भी मौजूद रहे।

नया डिजाइन देगा अलग पहचान

Duster Adventure Edition में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार दिखाई देता है। SUV पर एडवेंचर थीम वाले खास डेकल दिए गए हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों से प्रेरित डिजाइन और लेह के कोऑर्डिनेट्स शामिल हैं। यह डिजाइन Duster की ऑफ-रोड क्षमता को दर्शाता है। इसके अलावा इसमें Adventure बैज, नए एक्सटीरियर एलिमेंट्स और प्रीमियम फ्लोर मैट्स भी दिए गए हैं जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं।

प्रीमियम फीचर्स का अनुभव

नई Duster Adventure Edition में स्टैंडर्ड मॉडल वाले सभी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फुल LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, My Renault ऐप के जरिए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 10.1 इंच का OpenR Link इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ 17 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं जो SUV के लुक को और बेहतर बनाते हैं।

इंजन विकल्प में कोई बदलाव नहीं

Renault ने इस स्पेशल एडिशन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह SUV पहले की तरह तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। इसमें Turbo TCe 100 इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स, Turbo TCe 160 इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और Turbo TCe 160 इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। ये इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने के लिए जाने जाते हैं।

कीमत और किसके लिए है SUV

Renault Duster Adventure Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है। Turbo TCe 160 मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये और DCT वेरिएंट की कीमत 15.39 लाख रुपये रखी गई है। अगर आप ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो शानदार लुक, आधुनिक फीचर्स और ऑफ-रोडिंग क्षमता का बेहतरीन मेल हो तो Renault Duster Adventure Edition आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Renault Duster Adventure Edition की शुरुआती कीमत कितनी है?

इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12.99 लाख रखी गई है।

Duster Adventure Edition में क्या नया मिलेगा?

इसमें एडवेंचर थीम वाले डेकल, लेह-प्रेरित डिजाइन, Adventure बैज और प्रीमियम एक्सेसरीज दी गई हैं।

क्या नए मॉडल में इंजन बदला गया है?

नहीं, कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले वाले इंजन विकल्पों के साथ ही उपलब्ध है।

Renault Duster Adventure Edition में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

इसमें फुल LED हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।