TATA and Zoomcar partnership : TATA ने ZoomCar के साथ की पार्टनरशिप, अब ग्राहकों को मिलेगा टेंशन फ्री चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

Ads

TATA and Zoomcar partnership : टाटा पावर जूमकार के प्लेटफॉर्म पर मौजूदा ईवी मालिकों की हेल्प करेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को जूमकार के

  •  
  • Publish Date - August 27, 2023 / 08:36 PM IST,
    Updated On - August 27, 2023 / 08:36 PM IST

TATA and Zoomcar partnership

नई दिल्ली : TATA and Zoomcar partnership : टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को बढ़ावा देने और ईवी कस्टूमर्स को परेशानी मुक्त चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए कार शेयरिंग प्लेटफॉर्म जूमकार के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत टाटा पावर जूमकार के प्लेटफॉर्म पर मौजूदा ईवी मालिकों की हेल्प करेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को जूमकार के प्लेटफॉर्म पर अपने ईवी को लिस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना और अधिक संभावित ग्राहकों को उन्हें ईवी चुनने के लिए इंस्पायर करना है।

यह भी पढ़ें : UP News : स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक के बिगड़े बोल, हनुमान जी को बताया गुंडा, वीडियो हुआ वायरल 

टाटा पावर का ईवी चार्जिंग नेटवर्क

TATA and Zoomcar partnership : टाटा पावर का ईवी चार्जिंग नेटवर्क ग्राहकों को उनकी ईवी चार्जिंग प्रक्रिया को आसान करने और लोगों को रेंज की चिंता से मुक्त करना है। टाटा ग्रुप की कंपनी के पास ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा नेटवर्क है, जिसमें 50,000 से अधिक घरेलू चार्जर, 4,370+ पब्लिक और सेमी-पब्लिक चार्जिंग पॉइंट और कई राजमार्गों समेत 350 शहरों में 250 बस-चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Sajid-Shilpa Video Viral : मसाज सेंटर पर रेड पड़ते ही भागा साजिद, पत्नी शिल्पा कार में करती रही इंतजार, वीडियो जमकर हो रहा वायरल 

ये है कंपनी का टारगेट

TATA and Zoomcar partnership :  कंपनी का टारगेट अगले 5 सालों में 25,000 चार्जिंग पॉइंट स्थापित करना है, जिससे नेशनल ईवी इको सिस्टम और सस्टनेबल मोबिलिटी को स्ट्रॉन्ग किया जा सके। इसका एंड-टू-एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन सर्विस, एक मोबाइल ऐप, चार्जर हार्डवेयर, एक पावर सप्लाई और पावर बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सॉल्युशन प्रदान करता है। इसके मोबाइल ऐप का यूज इसके नेटवर्क में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Budhaditya Rajyog 2023 : बुधादित्य राजयोग के बनते ही चमक उठेगी इन 4 राशियों की किस्मत! होगा बंपर धनलाभ 

ज़ूमकार प्लेटफॉर्म पर 20,000 से अधिक कारें

TATA and Zoomcar partnership :  ज़ूमकार के पास भारत, इंडोनेशिया और मिस्र में अपने प्लेटफॉर्म पर 20,000 से अधिक कारें हैं। सीईओ ग्रेग मोरन ने कहा कि हमारा कार-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। हमें 2025 तक अपने प्लेटफॉर्म का 50% बढ़ने की उम्मीद है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें