(Tata Harrier EV Launched / Image Credit: Tata Motors)
नई दिल्ली: Tata Harrier EV Launched: टाटा मोटर्स ने टाटा हैरियर ईवी का नया फियरलेस+ QWD वेरिएंट 26.49 लाख एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है। इससे ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मॉडल की कीमत में 2.50 लाख रुपये की कमी हुई है। पहले टॉप-एंड एम्पावर्ड QWD 75 की कीमत 28.99 लाख रुपये थी। अब डुअल-मोटर सेटअप चाहने वाले ग्राहकों के पास दो विकल्प हैं, जिससे इस सेगमेंट में मुकाबला और बढ़ गया है।
टाटा हैरियर ईवी लाइनअप में कुल सात वेरिएंट शामिल हैं। बेस मॉडल एडवेंचर 65 की कीमत 21.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल एम्पावर्ड QWD 75 (28.99 लाख रुपये) में आता है। नए वेरिएंट में फियरलेस+ 65 23.99 लाख रुपये और फियरलेस+75 (24.99 लाख रुपये) में उपलब्ध हैं। नई फियरलेस+QWD 75 (26.49 लाख रुपये) में आती है। ग्राहकों को वैकल्पिक AC होम चार्जर के लिए 49,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यह मॉडल महिंद्रा एक्सईवी 9ई और हुंडई क्रेटा जैसी कारों से मुकाबला करता है।
फियरलेस+ QWD 75 में 75 kWh बैटरी और डुअल मोटर सिस्टम है। इसमें आगे इंडक्शन मोटर और पीछे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी है, जो मिलाकर 313 hp पावर और 504 Nm टॉर्क देती है। यह SUV छह टेरेन मोड्स (नॉर्मल, स्नो/ग्रास, मड-रट्स, सैंड, रॉक क्रॉल और कस्टम) के साथ 622 किमी की MIDC रेंज देती है। ऑफ-रोड असिस्ट और बूस्ट मोड भी शामिल हैं। कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है।
फियरलेस+ QWD 75 में 540 डिग्री कैमरा, डैशकैम के साथ डिजिटल IRVM, ऑटो पार्क असिस्ट, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, एम्पावर्ड वेरिएंट के एक्सक्लूसिव फीचर्स जैसे लेवल 2 ADAS, 14.53-इंच टचस्क्रीन, पावर्ड बॉस मोड और अंडर-बोनट कैमरा इसमें नहीं हैं। सभी वेरिएंट में सात एयरबैग, ESP, TPMS और हिल-होल्ड जैसी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं। अब सभी ट्रिम्स में नया सीवीड ग्रीन पेंट ऑप्शन भी उपलब्ध है, बाकी मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं।