Toyota Fortuner Price Hike: ग्राहकों के लिए बड़ा झटका! टोयोटा की SUV हुई और महंगी, क्या अब आपकी जेब दे पाएगी साथ? जानिए कितनी बढ़ी कीमत

Toyota Fortuner Price Hike: फॉर्च्यूनर के सभी वेरिएंट पर नई कीमतें लागू हो गई है। इसमें 4x2 2WD और 4x4 AWD ड्राइवट्रेन के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। 2.7 लीटर पेट्रोल 2WD AT, 2.8 लीटर डीजल 2WD MT और प्लेटिनम व्हाइट पर्ल जैसे मॉडल भी इस अपडेट में शामिल हैं।

Toyota Fortuner Price Hike: ग्राहकों के लिए बड़ा झटका! टोयोटा की SUV हुई और महंगी, क्या अब आपकी जेब दे पाएगी साथ? जानिए कितनी बढ़ी कीमत

(Toyota Fortuner Price Hike/ Image Credit: Toyota)

Modified Date: May 6, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: May 6, 2026 2:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Toyota Fortuner की कीमतों में ₹60,000 से ₹87,000 तक बढ़ोतरी
  • सभी वैरिएंट पर नई कीमतें लागू, पूरी रेंज हुई महंगी
  • टॉप मॉडल GR-S 4WD AT सबसे ज्यादा महंगा हुआ

नई दिल्ली: Toyota Fortuner Price Hike: टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय SUV Toyota Fortuner की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस नए प्राइस हाइक के बाद ग्राहकों को अब इस गाड़ी के लिए 60,000 रुपये से लेकर 87,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। नई कीमतें पूर रेंज पर लागू कर दी गई है। जिसमें सभी वेरिएंट प्रभावित हुए हैं।

अलग-अलग वेरिएंट पर अलग बढ़ोतरी

फॉर्च्यूनर के 2.7-लीटर पेट्रोल 2WD AT, 2.8-लीटर डीजल 2WD MT और प्लेटिनम व्हाइट पर्ल जैसे मॉडल्स की कीमत में 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 2.8-लीटर डीजल 2WD AT और इसके प्लेटिनम एडिशन में 65,000 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 4WD वेरिएंट में भी अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। जिसमें डीजल MT पर 67,000 रुपये और माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन पर 75,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

टॉप मॉडल सबसे ज्यादा महंगा

SUV के टॉप वेरिएंट GR-S 4WD AT में सबसे ज्यादा 87,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब Toyota Fortuner की एक्स-शोरूम कीमत 34.76 लाख रुपये से बढ़कर 50.46 लाख रुपये तक पहुंच गई है। अपने सेगमेंट में यह SUV आने वाली MG Majestor जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

नया मॉडल लाने की तैयारी में कंपनी

टोयोटा अब फॉर्च्यूनर का नया जनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि इसे 2026 के आखिरी या 2027 की शुरुआत में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल में ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन, पतली LED हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल और नए स्टाइल के बंपर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड टेल लाइट डिजाइन भी मिलेगा।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव

अपकमिंग फॉर्च्यूनर को TNGA-F प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है जो बेहतर मजबूती और ऑफ-रोड क्षमता देगा। इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई टेक्नोलॉजी के साथ यह SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।