TVS Orbiter Electric: TVS ने उतारा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, खत्म होगी चार्जिंग की टेंशन! 158KM रेंज के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस

Ads

TVS Orbiter Electric: टीवीएस मोटर ने नेपाल में अपना नया Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 158 किलोमीटर तक चल सकता है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स और अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 06:11 PM IST

(TVS Orbiter Electric/ Image Credit: TVS)

HIGHLIGHTS
  • नेपाल में लॉन्च हुआ TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर।
  • एक चार्ज में मिलेगी 158 किमी तक की रेंज।
  • 14 इंच फ्रंट व्हील से मिलेगी बेहतर स्टेबिलिटी।

TVS Orbiter Electric: TVS मोटर ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नेपाल में नया Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर (TVS Orbiter Electric) लॉन्च किया है। यह स्कूटर खासतौर पर शहरों में रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक Orbiter एक बार फुल चार्ज होने पर 158 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 34 लीटर की बड़ी अंडर-सीड स्टोरेज भी दी गई है।

14 इंच के फ्रंट व्हील से मिलेगी बेहतर राइड

TVS Orbiter की सबसे खास बात इसका 14 इंच का फ्रंट व्हील है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह फीचर पहली बार दिया गया है। बड़े व्हील की वजह से स्कूटर को बेहतर स्टेबिलिटी, मजबूत ग्रिप और आसान कंट्रोल मिलता है। खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर के लिए इसे डिजाइन किया गया है। स्कूटर में 169mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है।

डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी

Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब (TVS Orbiter Electric) से बनाया गया है। इसमें 845mm लंबी फ्लैट सीट और 290mm का सीधा फुटबोर्ड मिलता है जिससे राइडर को आराम मिलता है। टेक्नोलॉजी फीचर्स की बात करें तो इसमें कलर LCD कनेक्टेड क्लस्टर, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट और USB चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

सेफ्टी फीचर्स और राइडिंग मोड्स

TVS Orbiter में सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें क्रैश और फॉल अलर्ट, जियोफेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और इमरजेंसी नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा स्कूटर में पार्किंग असिस्ट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और Eco व Power जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। जिससे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से ड्राइविंग की जा सकती है।

तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा स्कूटर

TVS ने Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर (TVS Orbiter Electric) को नेपाल के अलग-अलग रास्तों और परिस्थितियों में टेस्ट किया है। यह स्कूटर Neon Sunburst, Cosmic Titanium और Martian Copper जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बता दें कि भारत में TVS Orbiter को साल 2025 में लॉन्च किया गया था और बाद में इसका नया वेरिएंट भी पेश किया गया था। कंपनी अब इस मॉडल के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।ऑ

इन्हें भी पढ़ें:

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर कहां लॉन्च किया गया है?

TVS मोटर ने नया Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर नेपाल के बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी इसे अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए पेश कर रही है।

TVS Orbiter की रेंज कितनी है?

TVS Orbiter एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 158 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने में सक्षम है।

TVS Orbiter में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं?

इसमें कनेक्टेड मोबाइल ऐप, कलर LCD क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट, USB चार्जिंग और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

TVS Orbiter में कितनी स्टोरेज मिलती है?

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 34 लीटर की बड़ी स्टोरेज दी गई है, जिसमें जरूरी सामान रखा जा सकता है।