लेज-कैप-फेरेट (फ्रांस), 28 जुलाई (एपी) फ्रांस के अधिकारियों ने मंगलवार को खराब होते मौसम के कारण जंगल की आग और भड़कने का खतरा बढ़ने के बीच, देश के अटलांटिक तट पर स्थित लकानाउ क्षेत्र के आसपास के कैंप स्थलों, पर्यटकों के ठहरने की जगहों, ‘हॉलिडे विलेज और मनोरंजन पार्कों से लगभग 4,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया।
गिरोंद क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि निकासी अभियान लाकानो ओसियन और लाकानो झील के दोनों किनारों पर लागू किया गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपने आवश्यक सामान साथ ले जाने, आपातकालीन निर्देशों का पालन करने तथा प्रशासन की अनुमति मिलने तक संबंधित क्षेत्रों में वापस नहीं लौटने की अपील की।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप