(Audi Q9 Unveiled/ Image Credit: AI-generated)
Audi Q9 Unveiled: जर्मन लग्जरी कार कंपनी Audi ने अपना अब तक की सबसे बड़ी और दमदार 3-रो SUV Audi Q9 को ग्लोबल मार्केट में अनवील (Audi Q9 Unveiled) कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने मौजूदा मॉडल Q7 और Q8 से ऊपर एक नए फ्लैगशिप SUV के तौर पर उतारा है। फुल-साइज लग्जरी 7-सीटर SUV सेगमेंट में अब तक BMW X7 और Mercedes-Benz GLS का दबदबा रहा है। लेकिन Q9 के प्रीमियम और एडवांस फीचर्स से मुकाबला और कड़ा हो गया है।
Audi Q9 के एक्सटीरियर में कई ऐसे फीचर्स (Audi Q9 Unveiled) दिए गए हैंजो इसे खास बनाते हैं। इसमें दुनिया की पहली थर्ड-जेनरेशन कर्व्ड डिजिटल OLED रियर टेल-लाइट्स दी गई हैं। जिन्हें पतले कर्व्ड ग्लास से तैयार किया गया है। इसके अलावा इसमें माइक्रो-LED स्मार्ट हेडलाइट्स मिलती हैं जो ड्राइविंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी देती हैं। कार में पहली बार ऑडी के पावर-ऑपरेटेड डोर्स दिए गए हैं। जिन्हें MyAudi ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
Audi Q9 का केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण है। इसमें तीन बड़ी डिजिटल स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें 11.9 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.5 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए 12.3 इंच का डिस्प्ले शामिल है। इसमें AI आधारित Audi Assistant और दमदार 1,360-वॉट का 22-स्पीकर 4D साउंड सिस्टम भी मिलता है। सीटों और हेडरेस्ट में खास एक्ट्यूएटर्स दिए गए हैं। जिससे म्यूजिक का बेहतर अनुभव मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए Audi Q9 में 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन (Audi Q9 Unveiled) दिया गया है, जो 299 PS की पावर और 630 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें MHEV Plus तकनीक भी मिलती है जो जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पावर सपोर्ट देती है। इंजन को 8-स्पीड टिपट्रोनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Audi के क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है। बेहतर आराम के लिए इसमें एडेप्टिव एयर सस्पेंशन और ऑल-व्हील स्टीयरिंग दिया गया है।
Audi Q9 में स्टैंडर्ड 7-सीटर लेआउट मिलता है जबकि ग्राहक 6-सीटर विकल्प में कैप्टन सीटें भी चुन सकते हैं। इसमें 1.5 वर्ग मीटर से बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। सुरक्षा के लिए 360-डिग्री कैमरा, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं। बड़े आकार, शानदार आराम और आधुनिक तकनीक के कारण Audi Q9 लग्जरी SUV बाजार में BMW X7 और Mercedes GLS के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।