Appeal of Ram Mandir Trust: अयोध्या जा रहे रामभक्तों से राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने की खास अपील, कहा- ’15-20 दिन के बाद ही..’
Appeal of Ram Mandir Trust: अयोध्या जा रहे रामभक्तों से राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने की खास अपील, कहा- ’15-20 दिन के बाद ही..’

Ram Temple VIP Access for Foreigners । Photo Credit: IBC24 File Image
अयोध्या। 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। महाकुंभ में हर दिन लाखों लोग डुबकी लगाने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से साधू-संत, फिल्मी सितारे,नामी हस्ती और आम लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या लगभगद 15 करेड़ पहुंच चुकी है। वहीं, महाकुंभ के बाद लोग बड़ी संख्या में राम लला के दर पर भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में अयोध्या में जाम की स्थिति बनने लगी है। भीड़ को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने महाकुंभ के बीच अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं से खास अपील की है।
Read More : Mahakumbh 2025 VVIP Treatment Controversy: महाकुंभ में VVIP के चक्कर में आम श्रद्धालुओं के साथ ऐसा भेदभाव, वीडियो देख ठनक जाएगा आपका भी माथा
अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को लेकर सोशल मीडिया पर चपत राय ने लिखित स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि, प्रयागराज में 29 जनवरी को महाकुम्भ में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है। 10 करोड़ लोगों द्वारा इस दिन गंगा स्नान करने का अनुमान है। बहुत बड़ी संख्या में प्रयागराज से भक्तजन अयोध्या भी पहुंच रहे हैं। ट्रेन एवं सड़क दोनों प्रकार से भक्तजन प्रयाग से अयोध्या आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से अयोध्या में दर्शनार्थियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को 1 दिन में दर्शन करना बहुत कठिन है।
Read More : FIR Against YouTuber Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में दर्ज हुआ केस
चपत राय ने अयोध्या जनपद के आसपास के श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि, 15-20 दिन बाद ही अयोध्या दर्शन के लिए पधारें। ताकि बहुत दूर से आने वाले भक्त आसानी से रामलला के दर्शन कर सकें। इससे सभी को सुविधा होगी। फरवरी माह में बसंत पंचमी के बाद राहत मिल जाएगी। मौसम भी अच्छा होगा। मेरा है भक्तों से निवेदन मेरे निवेदन पर विचार करें। दरअसल, मौनी अमावस्या के चलते 10 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में पहुंचने का अनुमान है। यहां से अयोध्या 168 किलोमीटर दूर अयोध्या है। इसलिए कई श्रद्धालु संगम में शाही स्नान के बाद राम नगरी अयोध्या भी पहुंच रहे हैं।
आदरणीय भक्तजन,
जय श्री राम!
प्रयागराज में दिनांक 29 जनवरी को कुम्भ में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है। अनुमान है कि लगभग 10 करोड श्रद्धालु दिनांक 29 जनवरी को प्रयागराज में स्नान करेंगे। बहुत बड़ी संख्या में प्रयागराज से भक्तजन अयोध्या जी पहुंच रहे हैं। ट्रेन एवं सड़क दोनों…
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 28, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आस-पास के क्षेत्र के भक्तों से अपील की है कि वे अयोध्या यात्रा को 15 से 20 दिन के लिए टाल दें, ताकि भीड़ कम हो सके।
Web Title: Appeal of Ram Mandir Trust
Ayodhya
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm