UP Hindi News: चावल मिल में बड़ा हादसा, दम घुटने से पांच लोगों की मौत, तीन अन्य अस्पताल में भर्ती, मचा कोहराम
UP Hindi News: चावल मिल में बड़ा हादसा, दम घुटने से पांच लोगों की मौत, तीन अन्य अस्पताल में भर्ती, मचा कोहराम

Seven Killed In Rain/ Image Source: IBC24 File
- बहराइच चावल मिल में धुएं के कारण पांच मजदूरों की मौत
- चावल मिल प्रबंधन ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा
- मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए
बहराइच: UP Hindi News उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दरगाह थाना क्षेत्र स्थित एक चावल मिल में धुएं के कारण दम घुटने से शुक्रवार की सुबह पांच मजदूरों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
UP Hindi News चावल मिल प्रबंधन ने मृतक श्रमिकों के परिवार के सदस्यों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि मजदूर धान सुखा रहे थे, तभी ‘ड्रायर’ से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे उनका दम घुटने लगा और पांच मजदूरों की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, राजगढ़िया चावल मिल के ‘ड्रायर’ में नमी आने के कारण धुआं उठने पर कुछ मजदूर निरीक्षण करने वहां पहुंचे लेकिन धुआं इतना अधिक था कि वे वहीं बेहोश हो गये। उन्होंने बताया कि अग्निशमन के दल ने वहां पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकाला।
Read More: MP Satna News: नहाने के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से तीन बच्चे की मौत, मचा हड़कंप
कुशवाहा ने बताया कि मजदूरों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य का इलाज किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में पांच लोग मृत अवस्था में लाये गये, जबकि तीन का इलाज जारी है।
राजगढ़िया राइस मिल के निदेशक विनोद अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चावल मिल में लगा ‘ड्रायर’ धान की नमी को सुखाने के काम आता है। यह बड़ा और ऊंचा तथा पूर्णत: स्वचालित संयंत्र है, जिसमें किसी व्यक्ति को जाने की आवश्यकता नहीं होती। गैस और आग का भी वहां कोई इस्तेमाल नहीं होता, भाप से हवा गर्म कर धान की नमी को निकाला जाता है।’’ उन्होंने कहा कि मशीन में कभी धुंआ नहीं होता, लेकिन आज सुबह करीब 5-6 बजे किसी मजदूर ने ड्रायर में संभवतः धुंआ देखा। उनके अनुसार, अभी यह नहीं पता चला है कि धुंआ कैसे उठा।
अग्रवाल ने बताया कि ‘‘कर्मचारियों से जानकारी मिली है धुंआ देखकर एक मजदूर ने मशीन बंद की और जांच करने के लिए मशीन के अंदर चला गया। पहला मजदूर जब वापस नहीं लौटा तो एक-एक करके आठ मजदूर ड्रायर में गये और बेहोश हो गये। मिल में मौजूद कर्मियों ने तुरंत दमकल को बुलाया और बेहोश मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।’’
चावल मिल ने पांच मृतक श्रमिकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये और तीन घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। सीएमएस त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश कुमार (26), बबलू प्रजापति (28) और गफ्फार (22) के रूप में हुई है। ये तीनों कन्नौज जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक जहूर (60) श्रावस्ती और दूसरा बिट्टू शाह (30) बिहार के मधेपुरा का निवासी था।
त्रिपाठी के अनुसार, घायलों की पहचान बहराइच निवासी सुरेंद्र (40), श्रावस्ती निवासी देवी प्रसाद (25) श्रावस्ती और पंजाब के तरनतारन निवासी सुखदेव (30) के रूप में की गई है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक संयुक्त जांच दल का गठन किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त जांच दल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी), जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक (जीएम डीआईसी) और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल किये गये हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस घटना में पांच मजदूरों की मौत हुई थी और तीन अन्य घायल हुए हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Five workers died due to suffocation caused by smoke in a rice mill
BAHRAICH
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm