बलरामपुर में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, आठ घायल
बलरामपुर में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, आठ घायल
बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 15 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था, तभी उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए।
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
भाषा सं जफर वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: बलरामपुर में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, आठ घायल
BALRAMPUR
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am