UP Crime News: दो साल तक शादी का झांसा देकर करता था सेक्स, जब सामने आई पूरी कहानी तो उड़ गए होश
बलिया में दिनेश पासवान ने शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती के साथ लगातार दो साल तक कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने …

Today Breaking News And Live Update 12th Dec./Image Credit: IBC24
- आरोपी दिनेश पासवान ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
- युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
- आरोपी को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया गया।
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गंभीर मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार दो वर्ष तक यौन संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहाँ रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ दिनेश पासवान ने पहले दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। फिर शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से कथित तौर पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा, तो दिनेश ने शादी करने से मना कर दिया।
पीड़ित ने तंग आकर इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376/420 (धोखे और कपट से महिला से यौन संबंध बनाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Man arrested for having sexual relationship with woman on the pretext of marriage in Ballia
BALLIA
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pm