Young Man And Woman Dead Body : एक ही पेड़ पर इस हालत में मिली युवक और महिला की लाश, देख पुलिस भी रह गई दंग

Ads

Young Man And Woman Dead Body : एक ही पेड़ पर इस हालत में मिली युवक और महिला की लाश, देख पुलिस भी रह गई दंग

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 10:35 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 10:52 AM IST

Young Man And Woman Dead Body/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • बालोद जिले के पाकुरभाट गांव का मामला
  • युवक अविवाहित और महिला शादीशुदा बताई जा रही है
  • कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

बालोदYoung Man And Woman Dead Body : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक युवक और महिला की लाश की फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका 

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बालोद के पाकुरभाट गांव की है, जहां युवक और महिला का शव खेत में अलग-अलग पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते मिला है (Young Man And Woman Dead Body)। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकते लाश को देखा तब उनकें होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तत्काल सुचना दी। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक अविवाहित था, वहीं महिला शादीशुदा थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या है। (Young Man And Woman Dead Body)

ये भी पढ़ें

बालोद में यह घटना कहां हुई है?

यह घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पाकुरभाट के एक खेत में हुई है।

मृतकों की पहचान के बारे में अब तक क्या पता चला है?

मृतकों में एक युवक और एक महिला शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक कुंवारा था और महिला शादीशुदा थी, जो आसपास के क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस घटना के पीछे का कारण क्या माना जा रहा है?

ग्रामीणों और शुरुआती पुलिस जांच के आधार पर इसे प्रेम-प्रसंग के चलते की गई आत्महत्या की आशंका के तौर पर देखा जा रहा है।