Young Man And Woman Dead Body : एक ही पेड़ पर इस हालत में मिली युवक और महिला की लाश, देख पुलिस भी रह गई दंग

Young Man And Woman Dead Body : एक ही पेड़ पर इस हालत में मिली युवक और महिला की लाश, देख पुलिस भी रह गई दंग
Modified Date: April 26, 2026 / 10:35 am IST
Published Date: April 26, 2026 10:35 am IST

बालोद। Young Man And Woman Dead Body : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक युवक और महिला की लाश की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बालोद के पाकुरभाट गांव की है, जहां युवक और महिला का शव खेत में अलग-अलग पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते मिला है (Young Man And Woman Dead Body)। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकते लाश को देखा तब उनकें होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तत्काल सुचना दी। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक अविवाहित था, वहीं महिला शादीशुदा थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या है। (Young Man And Woman Dead Body)

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।