Chhattisgarh News: इस जिले के छोटे से गांव में मचा कोहराम, खेलते-खेलते लापता हुई 6 साल की मासूम, इस स्थिति में मिली बच्ची की लाश, दर्दनाक सच आया सामने…
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। 6 साल की बच्ची का शव तालाब में पाया गया, जिसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ …

chhattisgarh news
- बलौदाबाजार में 6 साल की बच्ची का तालाब में मिला शव
- खेलने के दौरान तालाब में डूबने से मौक की आशंका
- गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया बाहर
Chhattisgarh News: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। 6 साल की बच्ची का शव तालाब में पाया गया, जिसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची खेलते समय तालाब में गिर गई थी, जिससे उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास ही खेल रही थी। अचानक वह तालाब की ओर चली गई और डूब गई। पड़ोसियों ने जब बच्ची को काफी देर तक नहीं देखा तो तालाब के पास तलाश शुरू की। ग्रामीणों और परिवार वालों की मदद से तालाब के पानी में खोजबीन की गई।
तालाब के आसपास सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं
स्थानीय लोग बताते हैं कि तालाब के आसपास सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस मामले में कसडोल थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल यह प्रारंभिक अनुमान है कि बच्ची खेलते समय अनजाने में तालाब में गिर गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सटीक कारण की पुष्टि हो पाएगी।
बच्ची के परिवार में कोहराम मचा
बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण हादसे की वजह से सदमें में हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh News: Chaos in the village, 6-year-old girl goes missing while playing, body found in this condition
बलौदा बाजार
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am