BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Balrampur Crime News: छत्तीसगढ़ में पुष्पा फिल्म जैसा खेल! रातोंरात बेशकीमती सागौन की कटाई कर तस्करी, वन विभाग की मिलीभगत या लापरवाही?

Balrampur Crime News: छत्तीसगढ़ में पुष्पा फिल्म जैसा खेल! रातोंरात बेशकीमती सागौन की कटाई कर तस्करी, वन विभाग की मिलीभगत या लापरवाही?

Balrampur Crime News

Balrampur Crime News

tikesh Kumar
Published: 23 Nov 2025 | 2:50 pmModified: 23 Nov 2025 | 2:50 pm

बलरामपुर: Balrampur Crime News:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इन दिनों पुष्पा मूवी की तर्ज पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई अपने चरम पर पहुंच गई है। मूवी और हकीकत में फर्क बस इतना है कि फिल्म में चंदन की लकड़ी रात में काटी जा रही थी, जबकि यहां हकीकत में बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी हो रही है। यह सब प्रशासन की निगरानी में हो रहा है, और इस अवैध कटाई का मुख्य कारण यह है कि एनएच 343 बलरामपुर जिले से होकर गुजरता है, और एनएच 343 के किनारे ही सेमरसोत अभ्यारण्य का क्षेत्र है। अभ्यारण्य क्षेत्र में दर्जनों गांव हैं, जो कई भागों में बंटे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें जंगल से दातुन से लेकर वनोपज तक लाने की अनुमति नहीं है, और जब वे ऐसा करते हैं तो वन अमला उनके खिलाफ कार्रवाई करता है, लेकिन जंगल में आधी रात को हो रही अवैध कटाई पर वन विभाग चुप्पी साधे हुए है।

सागौन के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई (Balrampur illegal logging)

Balrampur Crime News:  बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम कंडा में तस्करों द्वारा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है। अभ्यारण्य क्षेत्र में बेशकीमती सागौन के पेड़ों की बलि आधुनिक लकड़ी काटने की मशीनों से दी जा रही है। रात के अंधेरे में ही जंगल से काटी गई लकड़ियों को ढोने का काम भी किया जा रहा है, जिसकी गवाही पेड़ों की ठूठ भी दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जंगल को उन्होंने बचा कर रखा था, वहां अब पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। वे कहते हैं कि उनके गांव में बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं, लेकिन अब यह भी सहन नहीं किया जा सकता कि उनके जंगलों की इस तरह से अन्धाधुंध कटाई हो रही हो।

अवैध कटाई और तस्करी का खुलासा (Sagon tree smuggling)

Balrampur Crime News:  अभ्यारण्य क्षेत्रों में वनोपज संग्रह करने के लिए विशेष नियम हैं, लेकिन ग्रामीणों को साधारण दातुन तोड़ने की भी अनुमति नहीं है। इस बीच, वहीं गांव में बड़े से बड़े और मोटे पेड़ों को तकनीक के जरिए काट कर गिराया जा रहा है, और रात के अंधेरे में इन लकड़ियों की तस्करी की जा रही है। यह सब या तो वन विभाग की मिलीभगत से हो सकता है या फिर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर। खासकर विभाग की इस मसले पर मौन स्वीकृति ने ग्रामीणों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सेमरसोत अभ्यारण्य क्षेत्र के वनकर्मियों का कहना है कि गांव में सरकारी आवास नहीं होने के कारण वे मुख्यालय बलरामपुर से आकर जाते हैं। उन्हें लकड़ी की कटाई की जानकारी है, लेकिन यह सब खेल रात में होता है, इसलिए वे इस पर लगाम लगाने में सक्षम नहीं हैं।

वन विभाग की चुप्पी पर सवाल (Forest department negligence)

Balrampur Crime News:  सेमरसोत अभ्यारण्य क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वे जंगल में पेड़ों के संवर्धन की दिशा में काम कर रहे हैं, और पेड़ों की कटाई न हो, इसके लिए वे भरसक प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इन प्रयासों का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बहरहाल, सेमरसोत अभ्यारण्य में पेड़ों की कटाई का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। विभाग ने जांच टीम बनाई थी और जांच भी की थी, लेकिन उसके बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया। अधिकारी आते गए, समय बदलता गया, और यह सिलसिला चलता रहा। अब देखने वाली बात यह है कि इस बार अभ्यारण्य क्षेत्र के अधिकारी कितनी जल्दी इस गंभीर मसले पर जागते हैं।

यह भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Balrampur Crime News: Teakwood smuggling in Chhattisgarh overnight like Pushpa movie

शहर की खबरें

बलरामपुर

और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm