BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Balrampur News: बलरामपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी, 2 दुकानें और 2 ठेलों में चोरी

Balrampur News: बलरामपुर: बलरामपुर जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने एक बार फिर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले …

balrampur news

balrampur news

muskan mishra
Published: 28 Sept 2025 | 12:17 pmModified: 28 Sept 2025 | 12:18 pm
HIGHLIGHTS
  1. बलरामपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात चोरी की वारदात
  2. चोरों ने दो दुकानों और दो ठेलों के ताले तोड़कर की चोरी
  3. नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

Balrampur News: बलरामपुर: बलरामपुर जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने एक बार फिर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड इलाके को निशाना बनाया। इस वारदात में चोरों ने दो दुकानों और दो ठेले का ताला तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली। स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

Balrampur News: जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल दुकान और एक जनरल स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल चुरा लिया। साथ ही पास में खड़े दो खाद्य सामग्री के ठेले भी उनकी नजर से नहीं बचे। वहां से भी खाने-पीने का सामान और कुछ नकद चोरी कर लिया गया। दुकानदारों को चोरी की जानकारी सुबह मिली जब वे रोज़ की तरह अपने ठेले और दुकानें खोलने पहुंचे। ताले टूटे हुए थे और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय व्यापारियों में रोष

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारी गुस्से में हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस गश्त केवल कागजों तक सीमित रह गई है। सीसीटीवी कैमरे भी कई जगहों पर बंद पड़े हैं या खराब हैं, जिससे चोरों की पहचान नहीं हो पा रही है।

पुलिस ने किया मौका मुआयना

Balrampur News: सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 read more: Zubeen Garg: जुबीन गर्ग केस में CID का बड़ा एक्शन! फेमस एक्टर और सिंगर भी जांच के घेरे में… उठे गंभीर सवाल

 read more: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने की चुनाव अभियान समिति की घोषणा, इन 45 दिग्गज नेताओं का नाम शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Balrampur News: Terror of thieves continues in the bus stand area of ​​Balrampur

शहर की खबरें

बलरामपुर

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm